Dhurandhar 2 vs Baahubali 2: उखड़ जाएगा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड? पहले दिन ही Box Office पर धुरंधर करेगी धमाका

Dhurandhar 2 vs Baahubali 2: आदित्य धर 19 मार्च को फिल्म धुरंधर 2 से धमाका करने आ रहे हैं। फिल्म कितनी चर्चा में हैं और लोग इसका कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ये किसी से छिपा नहीं है। इस फिल्म की दीवानगी देखकर टॉक्सिक के मेकर्स ने भी रिलीज डेट बदल दी थी।

Dhurandhar 2 vs Baahubali 2

धुरंधर 2 की रिलीज से पहले कई फिल्मों के रिकॉर्ड हाय तौबा मचा रहे हैं क्योंकि अब वो एक दिन के ही मेहमान हैं। 19 मार्च को रिलीज होकर ये फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।

Also Read
कौन हैं भूमिका श्रेष्ठ? नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला जो बन गई सांसद, ये बातें जानकर लगेगा झटका
कौन हैं भूमिका श्रेष्ठ? नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला जो बन गई सांसद, ये बातें जानकर लगेगा झटका

सबसे ज्यादा चर्चा में एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 है जिसका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड धुरंधर 2 पहले दिन ही तोड़ सकती है। प्रभास (Prabhas) स्टारर इस फिल्म ने रिलीज होकर काफी तगड़ा धमाका किया था। धुरंधर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ कई दिग्गज सितारे भी नजर आने वाले हैं।

Baahubali 2 First Day Collection: धुरंधर 2 तोड़ेगी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

28 अप्रैल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उस वक्त कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया था। फिल्म इंडिया की उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल थी। पहले दिन लोगों को चौकाते हुए इसने बॉक्स ऑफिस 121-122 करोड़ की कमाई इंडिया में की थी।

इसके अलावा वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने पहले दिन करीह 214 करोड़ का कलेक्शन करके लोगों को हैरान कर दिया था। इस फिल्म की रिलीज से पहली एक सवाल वैश्विक सवाल बन गया था कि आखिर, 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।' बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग इस सवाल को लेकर बात करते थे और इसके जवाब के लिए लोग भारी मात्रा में फिल्म देखने गए थे।

Dhurandhar 2 First Day Box Office Prediction: पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है धुरंधर 2?

रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अलग ही क्रेज है। एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। एडवांस बुकिंग को ध्यान में रखते हुए फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये पहले दिन इंडिया में 150 करोड़ के आसपास का बिजनेस करेगी।

इस तरह से फिल्म बाहुबली 2 का घरेलू रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती दिख रही है। हालांकि वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि ये करीब 200 करोड़ के आसपास होगी। अब देखने वाली बात होगी कि कितनी कमाई करके धुरंधर 2 सफलता के झंडे गाड़ती है। हालिया रिपोर्ट्स की बात करें तो अब तक फिल्म के 40-50 करोड़ के टिकट्स बिक चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X