'दो इंडक्शन खरीद लिए हैं..' LPG के संकट के बीच Akshay Kumar ने कह डाली ऐसी बात, क्या घर में नहीं है गैस?

Akshay Kumar LPG Problem: ईरान-इजरायल और यूएसए के युद्ध के दौरान इंडिया में गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों सरकारों को दावों के बावजूद लंबी लंबी लाइने लगी देखी गईं और महिलाओं को भी परेशान देखा गया था।

Akshay Kumar

लेकिन अब एलपीजी गैस की किल्लत अक्षय कुमार के घर तक पहुंच गई है और अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके घर में नए स्टोव आ गए हैं। गौरतलब है कि इस दौरान अक्षय कुमार एक प्रोग्राम में पहुंचे थे जो कि बीएमसी के मुंबई क्लीन लीग की शुरुआत के लिए रखा गया था। हालांकि अक्षय कुमार बीते कुछ समय से सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलते नहीं देखा गया है लेकिन ये चौकाने वाला बयान है।

Akshay Kumar LPG: एलपीजी पर क्या बोल गए अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार ने खुले तौर पर एलपीजी सिलेंडरों की कमी को लेकर जवाब दिया क्योंकि उनसे इस मौके पर सवाल किया गया था। इसपर अक्षय ने कहा, "परसों मेरी पत्नी ने... देखिए अभी तक तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन वो दूसरा ओवन जो आया है, इंडक्शन वाला, दो खरीद लिए हैं। तो आप भी खरीद लीजिए।"

इसके बाद अक्षय कुमार का ये बयान खबरों का हिस्सा है। दरअसल उनका कहना था कि फिलहाल गैस की दिक्कत नहीं है लेकिन अगर आने वाले समय में आती है तो इसके लिए तैयार रहना है और इंडक्शन खरीद लेने हैं। अक्षय कुमार के इस जवाब को लेकर चर्चा है लेकिन ट्विंकल की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Akshay Kumar Work Front: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार लगातार काम करते हैं लेकिन कुछ समय से उनकी फिल्मों की रफ्तार कम हुई है। आने वाले समय में वो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे। इस लिस्ट में भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। अक्षय कुमार हर तरह की फिल्में करते है लेकिन हेरा फेरी 3 को लेकर काफी समय से कुछ भी तय नहीं हो पा रहा है। भूत बंगला का टीजर रिलीज होकर सभी को पसंद आ रहा है।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X