Exclusive: यश राज के रोमांस की वजह से आज तक सिंगल हूं- वाणी कपूर

(सोनिका मिश्रा) किसी भी एक्ट्रेस के लिए ये बहुत बड़ी बात होती है कि उसे अपनी पहली ही फिल्म यश राज बैनर में मिले। शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही वाणी कपूर को भी ये मौका मिला कि वो अपनी शुरुआत यश राज फिल्म्स से करें और वाणी खुद को काफी लकी मानती हैं कि उन्हें यश राज से शुरुआत करने का मौका मिला है। वाणी कपूर ने वनइंडिया के साथ अपनी बातचीत के दौरान अपने ड्रीम ब्वॉय और साथ ही लिव इन रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय जाहिर की। वाणी ने कहा कि वो लव मैरिज करना चाहती हैं और साथ ही शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों के जरिये आज के यूथ के आइडिया ऑफ रोमांस को प्रेजेंट करना चाहती हैं। पेश हैं वाणी कपूर से बातचीत के कुछ अंश।

शुद्ध देसी रोमांस में आप अपने किरदार को किस तरह से डिफाइन करेंगी।

अभी फिल्म के बारे में तो कुछ नहीं बता सकती लेकिन इतना जरुर है कि इस किरदार को निभाने के लिए मुझे काफी स्ट्रगल करना पड़ा। क्योंकि ये किरादर काफी अलग था और साथ ही इस किरदार को समझने के लिए मुझे बहुत वक्त लगा। क्योंकि ये किरदार रियल वाणी से काफी अलग था और साथ ही जैसा मनीष मुझे दिखाना चाहते थे उस हिसाब से खुद को ढालना काफी मुश्किल था। मेरे सामने काफी चैलेंजेस थे।

यशराज की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने में खुद को भाग्यवान (लकी) समझ रही हैं। क्या आपको लगता है कि यश राज की फिल्म से शुरुआत करने से आपका करियर को एक अच्छी ऊंचाई मिलेगी।

बिल्कुल यश राज की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करना एक बहुत ही अच्छी और साथ ही बेहतरीना बात है लेकिन मुझे लगता है कि जब तक आप खुद की मदद नहीं कर सकते तब तक कोई प्रोडक्शन हाउस या कोई निर्देशक आपकी मदद नहीं कर सकता। तो मेरे लिए ये प्रूफ करना कि मैं यश राज की फिल्म के लायक हूं काफी चैलेंजिग था। वैसे भी अभी तो ये मेरी शुरआत है तो मैं बहुत कुछ ज्यादा एक्सपेक्ट नहीं कर रही हूं मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हूं और साथ ही अपना पूरा ध्यान अपने काम पर दे रही हूं।

अपने करियर की पहली ही फिल्म इतने बोल्ड टॉपिक पर करना कैसा लगा।

मुझे नहीं लगता कि ये कोई बहुत बोल्ड टॉपिक है या फिर इसके किरदार बहुत बोल्ड हैं क्योंकि लिव इन रिलेशनशिप आजकल बहुत कॉमन हो गये हैं और लोग इन्हें बहुत ही सिंपल तरीके से लेते हैं। मुझे नहीं लगता कि इसका छोटे या बड़े शहर से भी कुछ लेना देना है क्योंकि कई बार छोटे शहरों में मीडिया की इतनी पहुंच नहीं होती इसलिए लोगों को पता नहीं होता कि वहां क्या हो रहा है। कई बार इन्हीं छोटे छोटे शहरों के लोग बड़े शहरों के लोगों से भी आगे निकल जाते हैं।

लिव इन रिलेशनशिप को लेकर क्या सोच है आपकी।

अगर आप पास्ट देखें तो आपको लिव इन रिलेशनशिप, प्री मैरिटल सेक्स सबकुछ मिलेगा। हमारे प्राचीन गुफाओं जैसे खजुराहो की गुफाओं में भी आपको ये सबकुच दिखेगा तो मुझे लगता हे कि ये सब तो काफी कॉमन था प्राचीन काल से ही। हम सिर्फ इसे एक नये रूप में सामने ला रहे हैं। हम किसी को कुछ दिखाने या फिर कुछ साबित करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि हम सिर्फ सच्चाई को परदे पर ला रहे हैं। और ऐसे ही लोग होते हैं वास्तिकता में। अगर कोई किसी से प्यार करता है और उसके साथ लिव इन में रहना चाहता है तो ये उसकी च्वाइस है हम उसे सही या गलत नहीं ठहरा सकते। और उन्हें भी किसी को सही या गलत नहीं ठहराना चाहिए। लोग शायद इसे स्वीकार ना करे लेकिन इसमें कुछ गलत नहीं है।

तो आप कहना चाहती हैं कि शादी और लिव इन में से आप लिव इन को चुनेंगी।

मैं ये नहीं कह रही कि मैं शादी संस्था में विश्वास नहीं रखती लेकिन मैं लिव इन को भी गलत नहीं मानती। मैं भी चाहती हूं कि एक दिन शादी करके अपनी एक नयी जिंदगी शुरु करुं लेकिन मैं दोनों में विश्वास रखती हूं किसी को गलत नहीं मानती।

लव या अरेंज किस तरह की शादी करना चाहेंगी आप।

मैं लव मरिज करना चाहती हूं लेकिन उसके लिए किसी ऐसे इंसान को ढ़ूंढ़ना जरुरी है जिसके साथ मैं अपनी पूरा जिंदगी बिता सकूं। फिल्हाल तो मेरे पास कोई नही है तो अगर आपके पास कोई ऑप्शन हों तो प्लीज दीजिये। (हंसते हुए)

कैसा है वाणी का सपनों का राजकुमार।

मुझे मूछों वाले लड़के नहीं पसंद ज्यादा। लेकिन ये डिपेंड करेगा किस तरह के लड़के साथ मैं हूं। जैसे कि पहले मैं बैडली कूपर के सपने देखती थी लेकिन फिर मैंने खुद को समझाया कि कोई बैडली कूपर नहीं आने वाला तो मुझे सिंपल मॉडेस्ट लड़का चाहिए। वैसे मुझे लंबे लड़के काफी आकर्षित करते है। लेकिन अभी तक मेरे सपनों का राजकमार मेरे सपनों में ही है और रियैलिटी में मुझे वैसा कोई नहीं मिल रहा है। गुड लुक से ज्यादा मुझे एक अच्छी पर्सनैलिटी और चार्मिगं लड़का चाहिए। लेकिन उसे किसी चीज के लिए पैशिनेट होना चाहिए। सफल हो या ना हो वो चलेगा लेकिन अगर किसी चीज को लेकर वो पैशिनेट होना चाहिए।

आपके पेरेंट्स नहीं चाहते कि वो आपके लिए जीवन साथी चुनें।

मेरे पेरेंट्स ने कभी भी अपना डिसीजन हमारे ऊपर नहीं डाला। मेरी बहन ने एक ऐसे लड़के से शादी की है जो कि आधा डच है और आधा इंडियन। तो मेरे पेरेंट्स को किसी भी चीज को लेकर कोई प्रोब्लम नहीं है। अगर फैमिली अच्छी है और लड़का अच्छा है तो उन्हें कुछ ज्यादा एक्सपेक्टेशन नहीं है।

इतना कुछ चाहती हैं आप उससे खुद क्या देंगे उसे आप।

वो जो भी मुझे देगा मैं उसे सबकुछ वापस दूंगी। मैं उसे उसके जितना ही प्यार और केयर दूंगी।

वाणी कपूर के इंटरव्यू के कुछ अंश

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X