तांडव Exclusive Interview: "यदि एक्टर्स सिक्योर हों, तो कोई भी रोल छोटा या बड़ा नहीं होता"- अनूप सोनी
अभिनेता अनूप सोनी ने वैसे तो ढेरे सारी फिल्मों और टेलीविजन शो के लिए काम किया है।लेकिन 'बालिका वधु' और 'सावधान इंडिया' जैसे शो के लिए तो उन्हें हमेशा ही फैंस का प्यार मिलता रहा है। खैर अब जल्द ही अनूप सोनी नए अवतार से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं। जी हां, मौजूदा समय की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'तांडव' में अनूप सोनी अहम किरदार में दिखेंगे। इसी सीरीज के चलते उन्होंने फिल्मीबीट हिंदी के साथ 'तांडव' को लेकर खास बातचीत की। साथ ही कुछ अनसुने किस्से सुनाए और निर्देशक अली अब्बास के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया।
'तांडव' वेब सीरीज में अनुप सोनी के अलावा सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान जैसे दमदार स्टारकास्ट है। जिसे 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक अली अब्बास ने डायरेक्ट किया है।
'तांडव' में अनूप सोनी कैलाश कुमार का रोल निभा रहे हैं। ऐसा किरदार जो मध्य प्रदेश का एक पढ़ा-लिखा राजनीतिज्ञ है। वह सीरीज में गोपाल दास (कुमुद मिश्रा) के करीबी सहयोगी के तौर पर नजर आएंगे। अनूप सोनी का किरदार इस राजनीतिक बेस्ड सीरीज को और भी खतरनाक बनाता है।
Interview: मुन्ना त्रिपाठी मिर्जापुर 3 में नहीं आएंगे नजर, निराश फैंस के लिए दिव्येंदु ने कही ये बात


Click it and Unblock the Notifications











