'शाहरूख पृथ्‍वी का सबसे बड़ा सितारा है'

By Super

Shahrukh Khan, Mushtaq Sheiekh
पत्रकार और पटकथा लेखक मुश्‍ताक शेख ने अभिनेता शाहरूख खान पर शाहरूख खान कैन नामक किताब लिखी है। इस साक्षात्‍कार मे शाहरूख से उनका जुड़ाव, भविष्‍य में उनकी योजनाएं जैसी कई सारे मुद्दों पर बातचीत की गई।

प्रश्‍न: आप इससे पहले शाहरूख पर स्टिल रीडिंग खान, द मेकिंग ऑफ अशोका और द मेकिंग ऑफ ओम शांति ओम किताबे लिख चुके है। शाहरूख खान कैन में क्‍या है?

उत्‍तर: यह काफी महत्‍वपूर्ण सवाल है। शाहरूख खान पृथ्‍वी पर सबसे बड़े सितारें है। उसके बारे में लिखने की भूख कभी नही मिटती है। उसके प्रशंसको में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। मैं खुद शाहरूख का सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। उसके बारे में बहुत कुछ लिखा जा सकता है इस यही सब मुझे उनकी आरे आकर्षित करता है।

प्रश्‍न: इस किताब की विषय वस्‍तु के बारे में बताएं?

उत्‍तर:
शाहरूख खान कैन को स्टिल रीडिंग खान का संशोधित संस्‍करण कहा जा सकता है। शाहरूख ने स्टिल रीडिंग से लेकर अब तक हजारों नई चीजें की है जो इस किताब में जोड़ा गया है। जहां पहली किताब चार किलो की भारी भरकम कॉफी बुक थी वहीं शाहरूख खान कैन पेपरबैक में है जिसे हर तरह का पाठकवर्ग खरीद सकता है। पहली किताब के विमोचन के अवसर पर लोगों की आलोचना मिली थी कि उनकी किताब आम पाठक वर्ग के लिए क्‍यों नही है तो इस बार मैंने खास उन लोगों के लिए यह किताब लिखी है जिसकी कीमत 399 रूपए रखी गई जिसे हर तरह का पाठक वर्ग आसानी से खरीद सकता है।

प्रश्‍न: क्‍या इस किताब में शाहरूख के जीवन की उन बातो का समावेश किया गया है जिन्‍हें दूसरी किताबों में शामिल नही किया गया है?

उत्‍तर: दूसरी किताबें फिल्‍म अशोका, ओम शांति ओम पर थी जो कि फिल्‍म केंद्रित थी उनमें शाहरूख के बारे में सबकुछ नही लिखा गया था। हमारे फिल्‍म इंडस्‍ट्री मे फिल्‍मों के बनने की प्रक्रिया पर कोई रिकार्ड नही रखा जाता है अब जैसे की उदाहरण के लिए फिल्‍म कागज के फूल को ही ले लीजिए, अगर मैं इस फिल्‍म के बनने के इतिहास पर जानकारी पाना चाहूं तो एक असंभव सी बात होगी। हमें अपने फिल्‍म जगत के बारे मे कम ज्ञान हो पाता है। मैं समसामयिक सिनेमा के इतिहास को पन्‍नों पर दर्ज करने की संस्‍कृति का निर्वाह करना चाहता हूं ताकि सुचनाएं भाविष्‍य में सुरक्षित रहें। मुझे पाठको की सकारात्‍मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसने मुझे इस दिशा में काम करते रहने के लिए प्रेरित किया है। शाहरूख खान कैन शाहरूख की जीवनी है जो शाहरूख के जीवन के हर पहलू को दिखाती है जिसमें व्‍यक्तिगत और व्‍यावसायिक दोनों पहलू शामिल है।

प्रश्‍न: पहले के शाहरूख और अब के शाहरूख में क्‍या अंतर पाते है?
उत्‍तर: शाहरूख ने स्‍टारडम को एक सामान्‍य प्रकिया के तहत लिया है। वह पहले से कहीं अधिक जिम्‍मेदार हो गए है। सफलता ने उन्‍हें अंधा नही किया है। वह काफी अनुशासित और मेहनती किस्‍त के इंसान है।

प्रश्‍न: एक पत्रिका में आप दोनों के अलगाव की खबरें छपी थी, इन पर क्‍या प्रतिक्रिया होती है?

उत्‍तर: मैं इन पर कोई प्रतिक्रिया नही करता हूं। जो हमारे बारे में चिंतित रहते है या कुछ जानना चाहते है वे मेरे ब्‍लाग http://www.shiekhspear.blogspot.com/ पर दी गई जानकारी पढ लेते है। पत्रिकाएं अपने मार्ग से भटक रही है। वे ट्वाइलेट पेपर के समान ही महत्‍वपूर्ण होते है। लेकिन जब चौथा स्‍तंभ कुछ लोगों की वजह से बदनाम होता है तो मुझे काफी दुख होता है जो भी हो मैंने भी अपने जीवन की शुरूआत पत्रकारिता से ही की है। खैर जो लोग भी इस तरह की खबरें लिखते है मैं उनकी शांति की कामना करता हूं क्‍योकि ऐसे लोगों का रातों में नींद की गोलियां खाकर सोनी पड़ती है।

प्रश्‍न: क्‍या आपको लगता है कि बालीवुड में सितारों को बदनाम करने के लिए लगातार साजिश रची जाती है, जैसे कि शाहरूख के लिए?

उत्‍तर: बालीवुड में कोई साजिश नही रची जाती है। किसी भी और पेशे की तरह यहां भी भिन्‍न विचारों के लोग रहते है जिसे मीडिया
अपने काम में भुनाने की कोशिश करता है। जिससे वो अपने दर्शकों और पाठको को बांधे रखने की कोशिश करता है। आखिर प्रसिद्धि की कीमत तो चुकानी ही पड़ती है।

प्रश्‍न: आपने फिल्‍म ओम शांति ओम और बिल्‍लू की पटकथा लिखी है। इस ओर क्‍या योजनाएं है?

उत्‍तर: फिलहाल मैं शाहरूख की रा.वन के लिए काम कर रहा हूं, इसका निर्देशन अनुभव सिंहा कर रहे है। यह बहुत बड़ी फिल्‍म है। इस फिल्‍म को लेकर काफी उत्‍साहित हूं। कुछ टीवी सीरियल पर काम कर रहा हूं। इसके अलावा दो उपन्‍यासों पर काम कर रहा हूं। मैं फिलहाल 2013 तक काफी व्‍यस्‍त हूं।

प्रश्‍न: क्‍या आप किसी और बालीवुड कलाकार पर लिखने की सोच रहे है?

उत्‍तर: फिलहाल मैं अपने उपन्‍यासो पर काम करने पर ध्‍यान दे रहा हूं न कि किसी फिल्‍म स्‍टार पर। हां अगर शाहरूख के बाद किसी और पर लिखने के लिए सोचूंगा तो वह रितिक रोशन होंगे। केवल रितिक ही है जो मुझे आकर्षित करते है।

प्रश्‍न: क्‍या आप शाहरूख पर कोई और किताब लिखने जा रहे है?

उत्‍तर: मैं शाहरूख पर सैकड़ो लेख लिख सकता हूं लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि अभी थोड़े इंतजार की जरूरत है। फिलहाल मैं अपने उपन्‍यास को पूरा करना चाहता हूं। इसके अलावा मैं भविष्‍य के बारे में अभी से कुछ भी नही कह सकता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X