EXCLUSIVE INTERVIEW:"कोई भी ऐसा एक्टर नहीं है जिसे सुपरस्टार का दर्जा मिला हो"
जवानी रेस के घोड़े की तरह होती है।बंदूक चलते ही दौड़ने लगती है।रगों में खून से ज्यादा जोश दौड़ता है। काबिल में रोनित रॅाय का ये डायलॉग उनकी निजी जिंदगी पर भी सटीक बैठता है। 1992 में रोनित ने जान तेरे नाम से बॅालीवुड में डेब्यू किया। असफल फिल्मों की लंबी फेहरिस्त ने लगातार उन्हें ठोकर दिलाई।

रोनित का कहना है कि उस उम्र में बहक जाना सरल होता है।हम सिर्फ दौड़ना चाहते हैं लेकिन कैसे दौड़ना इसकी राह दिखाने वाला कोई नहीं होता। बहरहाल,बदलते सिनेमा ने रोनित को भी बदल दिया। वह अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
रफ्तार से काम करते हुए रोनित ने अब वेबसीरीज में एंट्री ली है।ALT BALAJI की वेबसीरीज कहने को हमसफर हैं में वह अहम भूमिका में हैं। बड़े पर्दे पर उनका अगला प्रोजेक्ट ठग ऑफ हिंदोस्तान है।
फिल्मीबीट से खास बातचीत में रोनित ने सुपरस्टार,सिनेमा और स्टारडम पर बेबाक तरीके से चर्चा की। यहां पढ़ें बातचीत के प्रमुख अंश


Click it and Unblock the Notifications












