लोगों को हंसाने के लिए 'नो प्रॉब्लम' :अनीस बज्मी

By Jaya Nigam

No Problem
बड़े बजट, बड़े सितारों वाली कई मसाला फिल्में दे चुके निर्देशक अनीस बज्मी स्वीकार करते हैं कि उनका संदेशपूर्ण यथार्थवादी फिल्म बनाने का कोई इरादा नहीं रहा है क्योंकि उनका काम दर्शकों को हंसाना है। उन्होंने कहा, "मैं लोगों को शिक्षित नहीं करना चाहता और कोई संदेश नहीं देना चाहता। मुझे लगता है कि मेरा काम उनको हंसाना है। यह बहुत महत्वपूर्ण भी है क्योंकि आज हमारे रोजमर्रा के जीवन में कई तनाव हैं और लोग मुश्किल से ही हंसते हैं।"

बज्मी ने कहा, "मुझे वास्तविक जीवन से अलग फिल्में बनाना पसंद है क्योंकि मुझे लगता है कि फिल्में और वास्तविकता दो अलग चीजें हैं और उन्हें अलग तरह से देखा जाना चाहिए। जब मैं बड़े बजट, बड़े सितारों वाली अपनी फिल्में बड़े पैमाने पर पेश करता हूं तो चाहता हूं कि दर्शक अपने सारे दुख भूल जाएं और उन्हें भरपूर मनोरंजन मिले।"

बज्मी ने कहा, "लोग एक फिल्म देखने के लिए बहुत पैसा खर्च करते हैं इसलिए वे मनोरंजन पाने के हकदार होते हैं। मुझे लगता है कि हम फिल्मों के जरिए जो फंतासी बेचते हैं उससे लोग अपना तनाव वाला वास्तविक जीवन भूल जाते हैं।" 'नो एंट्री', 'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्में दे चुके बज्मी अब 'नो प्राब्लम' पेश कर रहे हैं। बड़े बजट और बड़े कलाकारों वाली यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।

बज्मी कहते हैं, "मैंने जितनी भी हास्य फिल्में लिखी हैं उनमें कभी भी द्विअर्थी संवाद नहीं लिखे। मैंने कभी भी फिल्म को भद्दा नहीं बनाया। मैं चाहता हूं कि पूरा परिवार साथ बैठकर मेरी फिल्में देखे। मैं किसी खास वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं बनाता। मैं चाहता हूं कि हर कोई मेरी फिल्म को पसंद करे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X