Exclusive Interview: '2-3 साल तक काम नहीं था, खाने के पैसे नहीं थे, लेकिन मैंने एक्टिंग नहीं छोड़ी'
'सनम तेरी कसम' फेम अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी हालिया फिल्म 'तैश' को लेकर चर्चा में हैं। 'तैश' एक सीरीज और फिल्म है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है। इस सीरीज में हर्षवर्धन राणे के अलावा जिम सरभ, पुलकित सम्राट, संजीदा शेख, कृति खरबंदा, अभिमन्यु सिंह, अंकित राठी, अरमान खेड़ा समेत कई स्टार्स हैं। इसके ट्रेलर को पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है।'तैश' के सिलसिले में अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने फिल्मबीट से खास बातचीत की।
हर्षवर्धन राणे हाल में ही कोविड 19 की चपेट में आ गए। इसके चलते उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। अब वह कोरोना से उभर रहे हैं और पहले के मुकाबले बेहतर हैं। अपनी सेहत, फिल्म और करियर से जुड़े सभी विषयों पर अभिनेता ने जवाब दिए। उन्होंने 'तैश' फिल्म को लेकर बताया कि कैसे इस फिल्म का टाइटल रखा गया और कैसे आज वह अपने करियर में ये मुकाम हासिल कर पाए।
सबसे पहला तो यही कि आपकी तबीयत कैसी है, कोरोना से कैसे खुद का ख्याल रख रहे हैं?
मैं अब पहले से काफी बेहतर हूं। मैं नहीं चाहता कि ये बुरा फेज किसी की जिंदगी में आए। लेकिन कोई भी कोरोना की चपेत में आए तो मेरी उन्हें यही सलाह है कि वह पॉजिटिव रहें और अच्छे ख्यालों अपने भीतर आने दें। मुझे भी यही नुस्खा दवाओं से ज्यादा काम आया है। मुझे खुद तैश फिल्म के निर्देशक बेजॉय नांबियार आईसीयू में फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर भेजते रहते थे। इन सभी चीजों से मैंने जल्दी रिक्वर किया है।


Click it and Unblock the Notifications











