Exclusive Interview: स्टारडम दिमाग खराब करता है, हाथ जोड़कर बोलो थैंक यू- बरुण सोबती
बीते चार सालों से बरुण सोबती ने वेब सीरीज की राह पकड़ ली है। टीवी पर 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से लोकप्रिय बरुण के लिए ओटीटी बतौर कलाकार खुद को दर्शाने के लिए लंबी फेहरिस्त दे रहा। साथ ही वक्त भी, जो उन्हें टीवी की दुनिया में रहने के दौरान नहीं मिल पाता। 'असुर' वेब सीरीज के बाद बरुण की दिलचस्प पेशकश 'हलाहल' है।
एरोस नाउ की ये फिल्म 2020 की सच्ची घटना से प्रेरित काल्पनिक कहानी है। जो हत्या और आत्महत्या के बीच छिपी सच्चाई को उजागर करने की कोशिश करती है। बरुण सोबती इसमें एक युवा पुलिस अधिकारी यूसुफ कुरैशी की भूमिका में हैं।

फिल्मीबीट FILMIBEAT HINDI से बातचीत में बरुण सोबती ने टीवी, वेब सीरीज और कोरोना महामारी से हुए इंडस्ट्री में बदलाव और स्टारडम खुलकर बात की। चलिए फिर जानते हैं उनकी ये खास बातचीत हमारे साथ।


Click it and Unblock the Notifications











