Exclusive Interview मैंने कसम खाई है,मेरी फिल्म रिलीज नहीं होगी, तो किसी की फिल्म नहीं देखूंगा
कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार नंदिता दास द्वारा निर्देशित फिल्म 'मंटो' की चर्चा रही। सआदत हसन मंटो की इस बायोपिक में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी मंटो की भूमिका निभा रहे हैं।
हाल ही में इस फिल्म के सिलसिले में हमारी मुलाकात मंटो के खास दोस्त अशोक कुमार से हुई। अशोक कुमार यानी कि हिंदी सिनेमा के दादामुनि। आपको यह पढ़कर हैरानी होगी कि मंटो में दादामुनि। जी हां,नंदिता दास की मंटो में भानु उदय सुपरस्टार दादामुनि की भूमिका निभा रहे हैं।

जब हमें पता चला कि साम दाम दंड भेद शो के विजय नामधारी मंटो के खास मित्र अशोक कुमार के किरदार में दिखाई देंगे तो इस वजह से भानु से मुलाकात की जिज्ञासा बढ़ गई। हाल ही में भानु ऋतिक रोशन की सुपर 30 छोड़ने को लेकर भी चर्चा में रहे हैं।
बहरहाल,मुंबई गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में 42 मिनट की बातचीत में भानु ने बताया कि आखिर किस तरह नंदिता ने उन्हें 2 सप्ताह में दादामुनि बनने की चुनौती दी और उन पर विश्वास जताया।
इसके लिए भानु ने अशोक कुमार की 250 से अधिक फिल्में देखने के साथ ऐसी तैयारी की नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी उनकी तैयारी से चकित हो गए। चलिए फिर यहां पढ़ते हैं भानु से हुई दिलचस्प बातचीत के खास अंश...


Click it and Unblock the Notifications












