अवतार का नया मार्केटिंग फंडा
नॉर्थ मुंबई की अंधेरी लिंक रोड पर हॉलीवुड थ्री डायमेंशनल साइंस फिक्शन थ्रिलर अवतार का एक भारी भरकम बोर्ड लगा है। ये बोर्ड इतना विशाल है कि एक नजर में इसे देखना पॉसिबल ही नहीं है। साथ ही मुंबई में ये जगह काफी काफी महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा इस बोर्ड के आस-पास के दो किलोमीटर के घेरे में चार मल्टीप्लेक्स चेन्स हैं। जहां थ्री डायमेंशनल स्क्रीन्स उपलब्ध हैं। अवतार का यह बोर्ड 10000 वर्ग मीटर की जगह घेरे है। इसकी सही कीमत का अनुमान लगाना मुश्किल है। फिर भी अनुमान के अनुसार इसकी कीमत लगभग 40से 50 लाख रुपये होगी।
कुछ ही दिन पहले रिलीज हुई 2012 के कारोबार को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि अवतार भी भरत में अच्छा कारोबार करेगी। हालांकि फिल्म का बजट 300 मिलियन बताया जा रहा है।
इस हिसाब से ये फिल्म लागत को देखते हुए अब तक की सबसे महंगी फिल्म साबित होने वाली है। दूसरा ये अब तक की पहली ऐसी फिल्म है जिसके लिए थ्री डायमेंशनल स्क्रीन्स का चुनाव हो रहा है। ऐसे में यह फिल्म अपनी लागत निकालने के साथ-साथ मुनाफा कमा पायेगी या नहीं, ये एक बड़ा प्रश्न है।


Click it and Unblock the Notifications











