कान्स में दिखेंगी बॉन्ड सीरीज की फिल्में

उसके बाद यह जासूस आधुनिक सिनेमा के प्रतीकों में से एक बन गया। इस वर्ष जेम्स बॉन्ड श्रृंखला के पूरे पचास साल हो गए। इस मौके पर कान्स फिल्म महोत्सव में बॉन्ड श्रृंखला की डॉ नो के अलावा फ्रॉम रशिया विद लव, ऑन हर मेजेस्टीज सीके्रट सर्विस, डायमंड्स आर फॉरएवर और कैसिनो रोयाल का प्रदर्शन किया जाएगा।
डेली स्टार की खबर के अनुसार, ये फिल्मों दर्शकों को कान्स बीच पर एक आउटडोर थिएटर में दिखाई जाएंगी।
जेम्स बॉन्ड का इतिहास
जेम्स बॉन्ड 007 एक काल्पनिक कैरेक्टर है जिसे लेखक ईयान फ्लेमिंग ने 1953 में इजाद किया था। उन्होंने जेम्स बॉन्ड पर 12 नॉवल लिखे और दो लघु कहानियों के कलेक्शन लिखे। इसी के बाद से यह कैरेक्टर इतना चर्चित हो गया कि हॉलीवुड ने इस पर फिल्में बना डालीं। फिल्मों में इस किरदार के लिए पीयर्स ब्रॉसनन को सबसे ज्यादा जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











