नीलाम होगी हैरी की कार

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार फिल्म 'हैरी पॉटर' में इस्तेमाल कार 'फोर्ड एंग्लिया' और टेलीविजन कार्यक्रम 'लॉरेल एंड हार्डी' में दिखाई गई कार '1919 टी फोर्ड' और फिल्म 'चिट्टी चिट्टी बैंग बैंग' की कारों की बिक्री होगी। इसमें मोटर निर्माता कम्पनी 'डीलॉरेन' की 'बैक टू द फ्यूचर' श्रृंखला की कारें में भी शामिल हैं।
नेल्सन ने बताया, 'मैंने सफल फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों से जुड़ी कारों की नीलामी का इंतजाम कर लिया है। अधिकतर अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि मेरे पास इंग्लैंड में एक छोटे से संग्रहालय में दुनियाभर की लोकप्रिय हस्तियों की कारों का संग्रह है।' उन्होंने बताया, 'अमेरिका के पुराने संग्रहालय में एक या दो प्रसिद्ध कारें होंगी लेकिन मेरे पास हर कार अनोखी है।'


Click it and Unblock the Notifications











