शेरशाह विक्रम बत्रा की सच्ची प्रेम कहानी: जब कारगिल वॉर में जाने से पहले प्रेमिका की खून से भरी थी मांग
कारगिल वॉर के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी की कहानी को अब तक कई किताबों और फिल्मों के जरिए देखा गया है। एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जांबाज कहानी को लेकर प्रस्तुत हुए हैं जोकि अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों को कारगिल युद्ध से जुड़ी ये फिल्म देखने को मिलती है। जिसे विष्णु वर्धन ने निर्देशित किया है ।
इस फिल्म का एक बेहद प्यारा सीन है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म की नायिका कियारा आडवाणी की खून से मांग भरते नजर आते हैं। ये सीन केवल सीन ही नहीं बल्कि विक्रम बत्रा और उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की भावनाएं और सच्ची प्रेम कहानी का प्रतीक है। फिल्म का ये सीन विक्रम-डिंपल की सबसे प्यारे लम्हे पर आधारित है।

विक्रम बत्रा की देभशक्ति और उनके जज्बे से सब परिचित हैं। कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा की वीरता और बहादुरी को पूरे देश ने देखा और सलाम किया था। उनके त्याग और बलिदान को कभी भी देश भूला नहीं सकता।
विक्रम बत्रा की देशभक्ति की तरह उनकी प्रेम कहानी भी एकदम अद्भुत थी। उनकी की प्रेमिका का नाम है डिंपल चीमा। दोनों की प्रेम कहानी हमेशा ही सच्चे प्यार की मिसाल रहेगी। आइए सुनाते हैं असली शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेम कहानी।

पहली मुलाकात
एक इंटरव्यू में डिंपल चीमा ने बताया था कि उनकी विक्रम बत्रा संग पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। ये साल था 1995 का, जब दोनों पंजाब यूनिवर्सिटी में इंग्लिश में एमए करने के लिए पहुंचे थे। कॉलेज में दोनों पहली बार मिले थे।

विक्रम बत्रा के कहे ये शब्द कभी नहीं भूल सकतीं डिंपल चीमा
जब विक्रम बत्रा का सिलेक्शन इंडियन मिलिटरी अकैडमी में हो गया था तो डिंपल और विक्रम मंदिर में आर्शीवाद लेने पहुंचे थे। दोनों मनसा देवी मंदिर और गुरुद्वारा श्री नदा साहब के लिए अक्सर जाा करते थे। एक बार मंदिर में दोनों ने परिक्रमा के दौरान चार चक्कर ले लिये थे। इस पर मुस्कुराते हुए विक्रम ने डिंपल से कहा, "आज से तुम मिसेज बत्रा हो गई हो।" इन शब्दों पर डिंपल कहती हैं कि वह विक्रम के कहे इन शब्दों को कभी भूला नहीं सकतीं।

कारगिल जाते हुए विक्रम बत्रा ने प्रेमिका की भर दी थी खून से मांग
कारगिल युद्ध के लिए जाते हुए विक्रम बत्रा से उनकी प्रेमिका डिंपल ने पूछा था कि वह शादी कब कर रहे हैं। ये सुनकर विक्रम बत्रा ने पर्स से ब्लेड निकाला और अंगूठा काट कर डिंपल की मांग भर दी। बस ये सब देख डिंपल समझ गईं थी कि उन्हें विक्रम से ज्यादा प्यार कोई नहीं कर सकता। उन्होंने हमेशा अपनी प्रेम कहानी को सच्चे दिल से निभाया था।

कौन हैं विक्रम बत्रा
परमवीर चक्र अवॉर्ड से सम्मानित विक्रम बत्रा ने कारगिल वॉर में अहम भूमिका निभाईं। जिन्होंने देश के लिए खुद को कुर्बान कर दिया और पाकिस्तान को धूल चटाई थी। इस किरदार को शेरशाह फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं।

शेरशाह क्यों रखा गया है फिल्म का नाम
युद्ध में हर जवान का नाम गुप्त रखा जाता है और उन्हें एक मिलिट्री कोडनेम दिया जाता है। कारगिल युद्ध में विक्रम बत्रा का नाम शेरशाह था। इसी नाम को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का नाम भी शेरशाह रखा गया।

देश के लिए शहीद हो गए विक्रम बत्रा
16 हजार फीट की ऊंचाई पर साल 1999 में करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हुए विक्रम बत्रा शहीद हो गए थे। उनकी बहादुरी को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











