46 फतवों से नहीं डरीं गायिका आफरीन, कुछ ऐसा बोलीं कि हैरान रह गए सब
16 वर्षीय गायिका नाहिद आफरीन के खिलाफ मौलानाओं ने एक साथ 46 फतवे जारी किए। उन्हें गाने से रोकने की कोशिश की लेकिन आफरीन इन सबसे हिलने वाली नहीं हैं। आफरीन इन फतवों से डरी नहीं हैं।
इंडियन आइडल फेम नाहिद आफरीन किसी फतवे से नहीं डरतीं। आफरीन ने अपने खिलाफ जारी किए गए 46 फतवों का जवाब दिया है। आफरीन ने कहा कि वे किसी फतवे से सिंगिंग नहीं छोड़ेंगी। वे मरते दम तक गाती रहेंगी।
बता दें कि असम में इंडियन आइडल फेम नाहिद आफरीन के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। आफरीन के खिलाफ यह फतवा इसलिए जारी किया गया हैं ताकि उसे लोगों के सामने गाना गाने से रोका जा सके। आफरीन साल 2015 में म्यूजिकल रिएलिटी टीवी शो इंडियन आइडल जूनियर की फर्स्ट रनर अप रह चुकीं हैं।
आफरीन के खिलाफ एक साथ 46 फतवे जारी होने के बाद इस खबर मीडिया में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते आफरीन के साथ फिल्मी जगत और कई पॉलिटिकल हस्तियां खड़ी हो गई। जिसके बाद आफरीन भी मजबूती से खड़ी दिखाई दीं। उन्होंने कहा है कि चाहे कितने भी फतवे जारी किए जाएं मैं गाना गाना नहीं छोडूंगी और मरते दम तक गाती रहूंगी। जानें इस फतवे के पीछे की पूरी कहानी-


Click it and Unblock the Notifications











