Happy B'day: धर्मेंद्र - शर्मिला टैगोर, चुपके चुपके के मज़ेदार पल
बॉलीवुड के दो सुपरहिट सितारे - शर्मिला टैगोर और धर्मेंद्र। जहां कश्मीर की कली से लेकर विरूद्ध तक शर्मीला टैगोर में कहीं कोई बदलाव नहीं आया वहीं धर्मेंद्र सुपरस्टार थे, हैं और रहेंगे। इन दोनों ही कलाकारों को साथ में याद किया जाए तो चुपके चुपके जैसी फिल्म को कोई भूल नहीं सकता। ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में गिनीं जाती है। लेकिन धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को साथ याद करने का एक और कारण है हमारे पास। इन दोनों ही सितारों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है। यानि 8 दिसंबर। चुपके चुपके ऋषिकेश मुखर्जी की उन चुनिंदा फिल्मों में से हैं जिसे देखकर न आप कभी बोर होंगे। न ही कभी हंसना कम करेंगे। इसके अलावा ये फिल्म सिचुएशनल कॉमेडी का बेहतरीन नमूना थी जहां कोई कॉमेडी करता नहीं था पर प्यारे, सुलेखा, वसुधा, जीजाजी के साथ जो कुछ जीवन में घट रहा था, वही कॉमेडी हो जाता था। आइये याद करते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ बेहद मज़ेदार सीन -


Click it and Unblock the Notifications











