12 मार्च बम्बई बम ब्लास्ट - मैंने संजय को थप्पड़ मारा, उसने सब कुबूल किया- पूर्व डीसीपी राकेश मारिया
आज 12 मार्च है। 1993 में आज के काले दिन, बम्बई धमाकों से दहल गई थी और इन धमाकों में एक नाम सबको चौंका गया था - संजय दत्त। संजय दत्त ने सालों इसकी सज़ा भुगती और आखिरकार उन्हें आतंकवादी होने के तमगे से बरी कर दिया गया था। उन्हें गिरफ्तार करने वाले ऑफिसर थे डीसीपी राकेश मारिया।
अपनी किताब में राकेश मारिया उस दिन का ज़िक्र करते हैं जब उन्होंने संजय दत्त को गिरफ्तार किया था। इस लेख को स्क्रोल ने छापा है जिसके कुछ अंश हम आपको लिए अनुवाद कर रहे हैं। पूरा लेख आप यहां पढ़ सकते हैं।

संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि वो आतंकवादी हैं। उनके पिता सुनील दत्त ने राकेश मारिया से बात करते हुए कहा था कि मेरे खून के एक एक कतरे में देशप्रेम है। मेरा बेटा ऐसा कर ही नहीं सकता है।
जवाब में राकेश मारिया ने कहा था कि ये दुखद है लेकिन आपके बेटे ने ऐसा किया है। पुलिस क्यों यूं ही किसी पर भी बिना वजह इतना बड़ा आरोप लगाएगी। राकेश मारिया ने संजय दत्त को जेल से बुलवाया और सुनील दत्त से कहा कि आप खुद अपने बेटे से क्यों नहीं पूछ लेते?
संजय दत्त, सुनील दत्त को देखते ही उनके पैरों में गिर गए और कहा - मुझे माफ कर दीजिए, मुझसे गलती हो गई। और फिर उन्होंने वो सब कुबूल किया जो उन्होंने राकेश मारिया के सामने कुबूल किया। पढ़िए राकेश मारिया के सामने संजय ने क्या क्या कुबूल किया -


Click it and Unblock the Notifications












