..................... Mumtaz Birthday Special - Did 16 B grade films with Dara Singh before turning superstar - Hindi Filmibeat

B'day Special: मुमताज़ - दारा सिंह के साथ की थी 16 Bgrade फिल्में, शम्मी कपूर ने किया था प्रपोज़

By Staff

बीते ज़माने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज़ आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। मुमताज़ का जन्म 31 जुलाई 1947 में हुआ था और उनका करियर शुरूआती दिनों में काफी संघर्ष भरा रहा है। मुमताज़ की मां और मौसी दोनों ही हिंदी फिल्मों में एक्सट्रा आर्टिस्ट थीं इसलिए मुमताज़ का बचपन फिल्मों के इर्द गिर्द ही घूमा। हालांकि उन्हें पता था कि संघर्ष करने के लिए उन्हें आसान रास्ता नहीं मिलेगा। इसलिए मुमताज़ को जो काम मिला वो करती गईं।

उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और इसके बाद वो कई फिल्मों में साइड रोल करने लगीं। हालांकि मुमताज़ को पता था कि वो हिंदी फिल्मों में केवल एक्स्ट्रा बनने नहीं आई हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर में संघर्ष करना नहीं छोड़ा।

गौरतलब है कि हाल ही में मुमताज़ की मौत की खबरों ने सबको चौंका दिया था लेकिन ये सारी खबरें अफवाहें ही निकलीं। इसके बाद मुमताज़ ने खुद एक वीडियो के सहारे फैन्स को आश्वासन दिया था कि वो बिल्कुल ठीक हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मुमताज़, एक्टर फरदीन खान की सास हैं।

उन्होंने 26 साल की उम्र में अपने करियर की सबसे ऊंचाई पर शादी की और करियर छोड़ दिया। इसके बाद काफी सालों बाद उन्होंने वापसी की लेकिन दर्शकों ने उन्हें नहीं स्वीकारा। मुमताज़ ने भी दर्शकों की इच्छा का सम्मान किया और दोबारा कभी फिल्मों का रूख नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X