मां-बाप के तलाक का Malaika Arora पर पड़ा था बुरा असर, एक्ट्रेस ने खुद बताया कैसे बीते थे वो दर्दनाक दिन

Malaika Arora Father Dies: बॉलीवुड की जानी-मानी सेलेब्रिटी मलाइका अरोड़ा के लिए आज का दिन किसी त्रासदी से कम नहीं है। मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह यानी 11 सितंबर को छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस खबर से एक्ट्रेस का पूरा परिवार सदमे में है।
मलाइका के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मलाइका अरोड़ा अपने घर पहुंच चुकी हैं और कैमरे में उन्हें खुद के आंसू पोछते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के घर धीरे-धीरे उनके करीबी दोस्त पहुंच रहे हैं। अभी कुछ देर पहले उनके एक्स हस्बैंड अरबाज खान और उनकी एक्स ननद अलवीरा खान भी पहुंचीं। मलाइका की बहन अमृता भी खबर मिलते ही अपनी मा के पास पहुंची हैं। अमृता भी खुद के आंसुओं को रोके हुए दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- Ex Wife मलाइका अरोड़ा के पिता की आत्महत्या की खबर सुन दौड़े चले आए अरबाज खान, टेंशन में दिखा परिवार, VIDEO
मामले की चल रही जांच
मलाइका और अमृता के पिता अनिल की मौत का असली कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार थे। मलाइका के पिता की मौत के इनवेस्टिगेटिंग टीम उनके घर में पहुंच गई हैं और मामले की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें- अचानक कैसे हो गई Malaika Arora के पिता Anil Arora की मौत? सदमें में है परिवार!
मर्चेंट नेवी में थे मलाइका के पिता
इस समय हर कोई अनिल अरोड़ा के बारे में जानना चाह रहा है आपको बता दें कि अनिल अरोड़ा का संबंध पंजाब के सीमाई इलाके फाजिल्का से था। उन्होंने मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल अरोड़ा को मलयाली क्रिश्चियन जॉइस पॉलीकॉर्प से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली शादी के बाद दोनों के दो बेटियां हुईं मलाइका और अमृता।
यह भी पढ़ें- मर्चेंट नेवी में थे मलाइका अरोड़ा के पिता Anil Arora, मलयाली क्रिश्चियन से रचाई शादी फिर दिया तलाक
बचपन में देखा माता-पिता का तलाक
जब मलाइका अरोड़ा 11 साल की थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। हालांकि इसके बाद भी चारों परिवार की तरह रहते थे। साल 1998 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी नहीं चली और साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे। उन्होंने बताया कि उनके अलग होने से उन पर और उनकी छोटी बहन अमृता पर गहरा असर पड़ा, जो उस समय 6 साल की थी। मलाइका अपनी मां के साथ ठाणे से चेंबूर चली गईं और तलाक के बाद उनकी परवरिश उनकी मां ने की। "मेरा बचपन बहुत बढ़िया था, लेकिन यह आसान नहीं था। असल में, पीछे मुड़कर देखें तो मैं इसे उथल-पुथल भरे शब्दों में बयां कर सकती हूं। लेकिन मुश्किल समय आपको जरूरी सबक भी सिखाता है।"
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने घर से भागकर Aamir Khan के भाई से की शादी, चार दिन बाद हुआ पछतावा, दस साल से नहीं देखी बेटी की शक्ल
माता-पिता के तलाक ने बनाया मजबूत
मलाइका ने कहा, "मेरे माता-पिता के अलग होने से मुझे अपनी मां को एक नए और अनोखे नजरिए से देखने का मौका मिला। मैंने नए वर्क एथिक्स सीखे और हर सुबह उठकर वो सब कुछ करने का इंपोर्टेंस सीखी जो आपको आजादी से जीने की आजादी देते हैं।" उन्होंने कहा, "वे शुरुआती सबक मेरी जिंदगी और प्रोफेशनल जर्नी की नींव हैं। मैं अभी भी पूरी तरह से इंडीपेंडेंट हूं मैं अपनी आजादी को महत्व देती हूं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हूं।"
यह भी पढ़ें- Badshah ने अपनी खास दोस्त से की थी शादी, बेटी होते ही दिया तलाक, देश छोड़ यहां रहने लगीं रैपर की एक्स वाइफ


Click it and Unblock the Notifications