Ex Wife मलाइका अरोड़ा के पिता की आत्महत्या की खबर सुन दौड़े चले आए अरबाज खान, टेंशन में दिखा परिवार, VIDEO

Arbaaz Khan came to Malaika Arora's Family: मशहूर मॉडल मलाइका अरोड़ा के घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह 9 बजे के करीब खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आशा मैनार की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि अभी तक इस घटना का कारण नहीं पता चला है। ऐसा बाताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
पुलिस घर की जांच कर रही है और परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। अनिल अरोड़ा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाबा अस्पताल में उनके शव को भेजा गया है। बता दें कि जब यह घटना हुई तब मलाइका अरोड़ा वहां मौजूद नहीं थीं। मलाइका उस समय पूणे में थीं। जैसे ही उन्हें इस घटना के बारे में पता चला है वह तुरंत ही अपने घर के लिए निकलीं।
बता दें कि मलाइका से पहले उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान मलाइका के घर पहुंच गए। सफेद शर्ट और जींस पहने अरबाज खान मलाइका के परिवार को संभाल रहे हैं और वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लगातार फोन करके इस मामले के बारे में बात भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि अनिल अरोड़ा को पिछले दिनों अस्पताल में भी देखा गया था। हालांकि उन्हें क्या बीमारी थी और किस चीज का ट्रीटमेंट चल रहा था इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि अनिल अरोड़ा मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं। पहले उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था। बता दें कि अनिल और जॉइस की दो बेटियां हुई जिनका नाम मलाइका और अमृता है।


Click it and Unblock the Notifications











