मर्चेंट नेवी में थे मलाइका अरोड़ा के पिता Anil Arora, मलयाली क्रिश्चियन से रचाई शादी फिर दिया तलाक

Malaika Arora s father Anil Arora

Malaika Arora's father Anil Arora was in the Merchant Navy: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आशा मैनार की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह आज सुबह 9 बजे की घटना है। बताया है जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा वहां मौजूद नहीं थीं। मलाइका उस समय पूणे में थीं। जैसे ही उन्हें इस घटना के बारे में पता चला है वह तुरंत ही मुंबई की ओर रवाना हुईं। बता दें कि इस घटना से उनका पूरा परिवार सदमे में है। मलाइका अरोड़ा के परिवार को हौसला देने के लिए उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान और बहन अलवीरा खान उनके घर पहुंच गई हैं।

नेवी में थे अनिल अरोड़ा फिर की मलयाली क्रिश्चियन से शादी
इस समय हर कोई अनिल अरोड़ा के बारे में जानना चाह रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक इस घटना के बारे में खास जानकारी नहीं मिली है, लेकिन आपको बता दें कि अनिल अरोड़ा का संबंध पंजाब के सीमाई इलाके फाजिल्का से था। उन्होंने मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल अरोड़ा को मलयाली क्रिश्चियन जॉइस पॉलीकॉर्प से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली शादी के बाद दोनों के दो बेटियां हुईं मलाइका और अमृता।

अनिल अरोड़ा ने दिया था पत्नी को तलाक
जब मलाइका अरोड़ा 11 साल की थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। हालांकि इसके बाद भी चारों परिवार की तरह रहते थे। साल 1998 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी नहीं चली और साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे। तलाक के बाद मलाइका अपने माता पिता के साथ रहने लगी थीं। मलाइका लंबे समय से माता पिता के साथ रह रही हैं। मलाइका अपने पिता के काफी करीब थीं। पिछले दिनों ही मलाइका अपने पिता को लेकर अस्पताल गई थीं। वहीं अब पिता के निधन की खबर सुन मलाइका और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X