अचानक कैसे हो गई Malaika Arora के पिता Anil Arora की मौत? सदमें में है परिवार!

malaika arora

Malaika Arora Father Death- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) की मौत हो चुकी है। दरअसल खबर है कि बुधवार की सुबह उन्होंने छत से कूद कर आत्महत्या (Suidice) कर ली। यह घटना सुबह 9 बजे के दौरान की है।

उनके इस कदम से उनका परिवार और जानने वाले सदमे में है। खबर मिलते ही मौके पर मुंबई पुलिस भी पहुंची। लोग इस खबर को सुनने के बाद सकते में हैं। सभी इसके कारण को लेकर बात कर रहे हैं। इस मौके पर कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें उनके घर के बाहर एंबुलेंस देखी जा सकती है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया है इसमें उन्होने लिखा, "महाराष्ट्र, अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता की छत से कूदकर आत्महत्या करने से मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है: मुंबई पुलिस।"

हालांकि अब छानबीन के बाद पता चलेगा कि आखिर उन्होने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है। बताया जा रहा है कि मलाइका, जो पुणे में थीं, इस खबर मिलते ही मुंबई के लिए रवाना हो गईं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के पिता का शव फिलहाल बाबा हॉस्पिटल में रखा गया है।

नहीं आया रिएक्शन

अनिल अरोड़ा के निधन के बाद फिलहाल मलाइका अरोड़ा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं और कई तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी का कहना है कि आत्महत्या है तो कोई कह रहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए। उनके रिलेटिव्स और दोस्त लगातार घर पर पहुंच रहे हैं।

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X