..................... Know Hrithik Roshan's Super 30 real story - Anand Kumar suffering from brain tumor - Hindi Filmibeat

मौत से जूझ रहे ऋतिक रोशन के सुपर 30 हीरो आनंद कुमार, रूला देगी ज़िंदगी की असली कहानी

By Staff

ऋतिक रोशन आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म सुपर 30 के साथ शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान, कल आनंद कुमार ने ऐसे राज़ पर से परदा उठाया कि सबके होश ही उड़ गए। इसी के साथ इस बात पर से भी परदा उठा कि आखिर आनंद कुमार की बायोपिक बनाई क्यों गई है और इस वक्त क्यों रिलीज़ की जा रही है। वजह है आनंद कुमार की ज़िंदगी में बचे हुए दिनों की संख्या।

दरअसल, एक इंटरव्यू में आनंद कुमार ने बताया कि वो ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रहे हैं और जीते जी अपनी बायोपिक देखना चाहते थे। लेकिन फिलहाल उनकी ज़िंदगी का कोई भरोसा नहीं है। इस इंटरव्यू में भावुक होकर आनंद कुमार ने कहा कि मेरे लिए अच्छा यही होगा कि मैं जीते जी अपनी ज़िंदगी की कहानी परदे पर देख सकूं।

know-hrithik-roshan-s-super-30-real-story-anand-kumar-suffering-from-brain-tumor

आनंद कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें सुनने में समस्या होती थी। अधिक चेकअप पर पता चला कि वो 80 - 90 प्रतिशत सुनने की क्षमता खो चुके हैं। किसी ट्रीटमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ा। 2014 में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। हर ऑपरेशन के साथ उनकी ज़िंदगी पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

देखिए आनंद कुमार की ज़िंदगी की संघर्ष की कहानी
{photo-feature}

आनंद कुमार पर इल्ज़ाम लगाए गए थे कि रामानुजन कोचिंग में बच्चों को पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है और उन्हें लालच दिया जाता है कि सुपर 30 में उन्हें जगह मिल जाएगी। इस कोचिंग से आनंद कुमार सालाना 1 करोड़ रूपये की आमदनी करते हैं।

हालांकि बिहार के लोग खुलकर आनंद के पक्ष में सामने आए और इन बातों को केवल उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करने वाला एक कैंपेन बताया। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी ने इसे आनंद की कोशिशों से जलने वालों की साज़िश बताया था। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने भी आनंद के पक्ष में ट्वीट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X