कहानी की band:तो सलमान को दिल देने से पहले आमिर होते ऐश के राजा
राजा हिंदुस्तानी अपने में ही थोड़ी अजीब, थोड़ी अलग लेकिन ओवर ऑल दर्शकों को पसंद आने वाली फिल्म थी। एक गरीब टैक्सी ड्राइवर लड़का जो कि कहीं से भी गरीब नहीं लग पाया और एक अमीर महलों में रहने वाली लड़की। दोनों में प्यार हो जाता है (टैक्सी ड्राइवर से कैसे प्यार हो गया...no idea)। फिर बेदर्द ज़माना और ज़ालिम परिवार इनके बीच गलतफहमी पैदा करते हैं और दोनों एक दूसरे से नफरत करने लगते हैं। End में दोनों मिल जाते हैं और Happyz Endingzz हो जाती है। खैर इस फिल्म में पहले ऐश्वर्या राय को फाइनल किया गया था और अगर वो इस फिल्म में होती तो चार चांद लग जाते। पर उन्हें बनना था मिस वर्ल्ड तो वो उधर चली गईं और करिश्मा बन गईं नई सेक्सी ग्लैमर डॉल। इस फिल्म में कुछ ट्विस्ट ऐसे थे जो नॉर्मल नहीं थे पर कहानी को बढ़ाने के लिए ज़रूरी थे, पर अगर ये ट्विस्ट कुछ और होते तो बज जाती कहानी की बैंड!


Click it and Unblock the Notifications











