Womens Day- फातिमा बेगम, मेघना गुलजार, अश्विनी अय्यर, जोया अख्तर-पर्दे के पीछे की असली हीरोइनें
फिल्मी सफर की बात हो तो लोग सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण को तो बखूबी जानते हैं लेकिन फिल्मों के पीछे के दिमाग और रीढ़ को जानने की कोशिश नहीं करते। वहीं बात जब महिला निर्देशकों की हो तो बिल्कुल ही इससे लोग अंजान हैं। बॉलीवुड की पहली निर्देशिका फातिमा बेगम थीं।
जिन्होंने 1926 में 'बुलबुल ए परिस्तान' फिल्म का डायरेक्शन किया। इसके बाद लगातार महिलाएं इस क्षेत्र में काफी आगे बढ़ीं लेकिन लोगों से अंजान रहीं। इन महिला निर्देशकों की फिल्म चली तो खूब लेकिन इनके चेहरों से लोग परिचित नहीं हुए। आइए आज आपको ऐसे ही बॉलीवुड की दिग्गज निर्देशिकाओं से परिचित करवाते हैं जिनके बारे में पढ़ना आपके लिए भी दिलचस्प साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications











