बॉलीवुड की इन बातों का मतलब कोई नहीं समझ पाया..
आज बॉलीवुड के उस शख्स का जन्मदिन जो अपने आप में बॉलीवुड के किसी कोहिनूर हीरे से कम नहीं है। बॉलीवुड तो छोड़िए हर शख्स इनकी इज्जत और इनका नाम अदब से ही लेता है।
जी हां हम बात कर रहे हैं गुलजार की। गुलजार साहब आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में हर कोई उन्हें मुबारकबाद दे रहा है। गुलजार साहब ने अपने इतने लंबे करियर में कई खूबसूरत गाने लिखें। उनके गानों के बोल से ही पता चल जाता है कि ये गाना उन्हें छोड़कर कोई लिख ही नहीं सकता।
[इनकी 'जोड़ी' है कमाल की..जब रहें साथ तभी बन जाए बात..CUTE..]
शायद आपको पता नहीं हो लेकिन गुलजार का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और उनका असल नाम गुलजार नहीं बल्कि संपूर्ण सिंह कालरा था। लेकिन भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय उनका परिवार भारत शिफ्ट हो गया।गुलजार का पूरा परिवार बिजनस से जुड़ा था लेकिन इनकी बिजनस में कोई रूची नहीं देखकर पैरेंट्स परेशान भी हो जाते थे कि शायरी की लत कहां से लग गई।
गुलजार के बारे में जो भी कहा जाए जितना भी कहा जाए कम ही होगा। उनके गानों में इतनी गहराई होती है कि कोई भी सुनकर अलग ही दुनिया में चला जाए तो कई बार ऐसा भी हुआ को लोग उनके कई गानों के अर्थ को समझ ही नहीं पाए । देखिए कुछ ऐसे ही गाने जिसके बोल बेहद शानदार थे और अर्थ में इतनी गहराई थी कि लोग उसके मतलब को समझ नहीं पाए।


Click it and Unblock the Notifications











