#MohenjodaroTrailer: 3 मिनट में निकाल ली गईं इतनी गलतियां!
ऋतिक रोशन स्टारर मोहनजोदड़ो का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और आशुतोष गोवारिकर की 2 - 3 साल की मेहनत जल्द ही सबके सामने होगी। हालांकि 3 मिनट के इस ट्रेलर की इज़्जत ऋतिक रोशन और ए आर रहमान का म्यूज़िक बचा ले गया।
वरना एक पूरी सभ्यता के नाम पर आशुतोष गोवारिकर ने जैसा मज़ाक लोगों के साथ किया है वो किसी को हज़म नहीं हो पा रहा है। हालांकि केवल एक ट्रेलर देखकर फिल्म के बारे में टिप्पणी करना सही नहीं होगा।
["ऋतिक जैसे शादीशुदा हीरो हीरोइनों का करते हैं इस्तेमाल!" - रवीना टंडन]
लेकिन ट्रेलर काफी लोगों को निराश कर गया। जहां इसमें एक बेहतरीन पीरियड ड्रामा होने के सारे गुण थे वहीं तीन मिनट के इस ट्रेलर में इतनी गलतियां थीं कि आप इग्नोर किए बिना नहीं रह सकेंगे।
हालांकि इससे पहले कि फिल्म की ये कमियां गिनाईं जाए, ट्रेलर के बारे में कुछ अच्छी बातें कर लेते हैं। ऋतिक रोशन सरमन के किरदार में ज़बर्दस्त लग रहे हैं।
उनके कमबैक का लोगों को इंतज़ार था और यह तय है कि वो निराश नहीं करेंगे। वहीं एआर रहमान का म्यूज़िक हर तरह से शानदार है। लेकिन फिर भी फिल्म के कुछ अजीब तथ्य इग्नोर नहीं किए जा सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











