चक दे इंडिया के 13 साल: सलमान ने अजीब डिमांड के बाद छोड़ी फिल्म, रिलीज़ से पहले निराश थे शाहरूख
चक दे इंडिया ने अपनी रिलीज़ के 13 साल पूरे कर लिए हैं और हम फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से लेकर आए हैं। क्या आपको पता है कि चक दे इंडिया के पहले हीरो थे सलमान खान। लेकिन फिल्म के क्लाईमैक्स को लेकर सलमान खान और आदित्य चोपड़ा सहमत नहीं हुए जिसके बाद सलमान ने फिल्म छोड़ दी।
दरअसल, सलमान खान चाहते थे कि फिल्म का फाईनल हॉकी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाए। अब ये डिमांड बेहद अजीब थी क्योंकि उस वक्त पाकिस्तान की महिला टीम हॉकी खेलती भी नहीं थी।

लेकिन सलमान का कहना था कि चूंकि फिल्म के हीरो कबीर खान पर पाकिस्तान के साथ मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है तो आखिरी मैच लड़कियों को पाकिस्तान के खिलाफ जीतना चाहिए। इससे फिल्म पूरी दिखेगी और भारत पाकिस्तान का एंगल काम करेगा।
लेकिन चक दे इंडिया की टीम इस बात पर सहमत नहीं थी और सलमान खान ने फिल्म छोड़ दी। बाद में फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया था।


Click it and Unblock the Notifications












