'Jab we met' रियल करीना और सीरियस शाहिद एक साथ वो भी ब्रेक'अप' के बाद
जब वी मेट के आज 9 साल पूरे हो गए और फिल्म लोगों के दिलों में आज भी बसी हुई है। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।
एक फिल्म जो आई और 9 साल बाद भी उसका नाम सुनकर चेहरे पर हंसी आ जाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं जब वी मेट की। जब वी मेट को रिलीज हुए आज 9 साल हो गए और 9 सालों से आदित्य और गीत हमारे दिलों पर राज कर रहे हैं।
दरअसल फिल्म ही कुछ ऐसी थी कि हर किसी को पसंद तो आनी ही थी। फिल्म देखकर ऐसा लगा जैसे रियल लाइफ करीना को ही परदे पर लाया गया हो तो शाहिद कपूर के गुड लुक्स को आज भी लड़कियां भूली नहीं है। इम्तियाज अली की जब वी मेट बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
[BdaySpcL - सनी लियोन को छोड़िए..रवीना टंडन लगा चुकी हैं पानी में आग!]
फिल्म तो खैर आपने ना जाने कितनी बार देख रखी होगी। फिल्म का एक एक डायलोग चाहे 'भटिंडा की सीखणी हूं मैं' हो या फिर 'मुफ्त मुफ्त मुफ्त' तो वैसे ही बातचीत में लोग बोलते रहते हैं वो भी बिल्कुल गीत के स्टाइल में।
वैसे आपको बता दें कि हम आज फिल्म के डायलोग के बारे में बात बिल्कुल भी नहीं कर रहे क्योंकि फिल्म के नाम के साथ ही लोगों के दिमाग कई डायलोग एक साथ आ ही जाते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें। कुछ पढ़कर आप हंस पड़ेंगे तो कुछ पढ़कर शॉक्ड हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











