Bithday-क्यों सोशल-पॉलिटिकल मुद्दें प्रकाश झा की फिल्मों पर हावी- ऐसे मिली कला में दिलचस्पी
'मृत्युदंड', 'गंगाजल', 'अपहरण', 'राजनीती' और 'चक्रव्यूह' जैसी फिल्में बनाने वाले प्रकाश झा की फिल्मों की लिस्ट देखें तो उनमें सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों की झलक देखने को मिलती हैं। देश, कानून, सत्ता और सरकार के दबदबे से लेकर राजनीतिक गतिविधियों को लेकर प्रकाश झा खूब संजीदगी से फिल्म बनाते हैं। कहा जाए तो इंडस्ट्री के इकलौती फिल्मकार हैं जिन्होंने एक के बाद एक फिल्म देश की पॉलटिक्स के इर्द गिर्द फिल्में बनाईं।
प्रकाश झा एक ऐसे फिल्मनिर्माता हैं जो 100 करोड़ कमाने के लालच में किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। साथ ही अपनी तरह का सिनेमा बनाते रहना चाहते हैं। ऐसा नहीं है कि उनसे पहले किसी ने राजनीति व सामाजिक विषयों से जुड़ी फिल्में नहीं बनाई हैं। रामगोपाल वर्मा की 'सरकार' हो या अनिल कपूर की 'नायक', इन फिल्मों में बखूबी सामाजिक मुद्दों को उठाया गया व दर्शकों को एंटरटेन भी किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











