4 Years: दृश्यम - अजय देवगन ने सबको बताया था कि कब खाई थी 4 पाव भाजी

By Staff

अजय देवगन स्टारर दृश्यम ने बॉक्स ऑफिस पर चार साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही अपने बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के साथ लोगों के दिल में जगह बना ली थी। आज भी पूछा जाए कि 2 अक्टूबर को क्या हुआ था तो हर कोई यही जवाब देगा 2 अक्टूबर को विजय सालगांवकर अपने परिवार के साथ स्वामी चिन्मयानन्द का सत्संग करने पणजी गया था।

वहां पर पूरे परिवार ने चार पाव भाजी खाई थी फिर वो शाम को एक होटल में रूके थे और अगले दिन 3 अक्टूबर को वापस आए थे। पूरी फिल्म में सस्पेंस बनाने के लिए ये लाइन करीब 20 - 25 बार दोहराई गई थी और यही फिल्म का हाईलाइट थी।

दृश्यम एक बेहतरीन सस्पेंस ड्रामा थी। फिल्म में अजय देवगन और श्रेया सरण ने एक 18 साल की बच्ची के माता पिता का किरदार निभाया था जिसका रेप होने से बचाने की कोशिश में उसकी मां के हाथों लड़के की मौत हो जाती है। वो लड़का होता है गोआ की डीजीपी तबू का।

इसके बाद अपने बेटे को ढूंढने के लिए ज़मीन आसमान एक करती एक पुलिस ऑफिसर (तबू) और उस मरे हुए लड़के की मौत के इल्ज़ाम से अपने परिवार को बचाने के लिए ज़मीन आसमान एक करता एक आम आदमी (अजय देवगन) दर्शकों को फिल्म में बांध लेते हैं। यही कारण है कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और आज भी टाआरपी चार्ट पर ऊपर ही रहती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X