BOX OFFICE: अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0 चीन में रिलीज, ठंडी रही फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 चीन में रिलीज हो चुकी है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 6 सितंबर को फिल्म ने चीन के सिनेमाघरों में दस्तक दिया। जहां भारत में फिल्म ने हिंदी में 188 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, चीन में फिल्म ने लगभग 8 करोड़ की ठंडी ओपनिंग दी है। इसे एक चेतावनी भरी शुरुआत मान सकते हैं। वीकेंड पर फिल्म वहां कितनी कमाई करती है, इससे चीन में 2.0 की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चीन में पिछली बॉलीवुड रिलीज पर ध्यान डालें, तो वहां के दर्शकों ने हमेशा विषय प्रधान फिल्मों को सराहा है और जमकर कमाई कराई है, चाहे वो हिचकी, अंधाधुन हो या दंगल और मॉम।
यहां जानते हैं चीन में रिलीज बॉलीवुड फिल्मों का हाल-
चीन में बॉलीवुड फिल्मों को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। खासकर यदि कहानी में इमोशनल कनेक्ट हो। बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार, हिंदी मीडियम, दंगल, अंधाधुन जैसी फिल्मों ने चीन में ताबड़तोड़ कमाई की है। आमिर खान की दंगल के बाद चीन का बाज़ार बॉलीवुड फिल्मों की बढ़ चढ़कर स्वागत कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











