X
होम टॉप-लिस्ट

2022 में रिलीज होने वाली बिग बैनर बॉलीवुड फिल्में

Author Sandhya Yadav | Updated: Saturday, January 1, 2022, 02:55 PM [IST]

साल 2022 कुछ खास बॉलीवुड फिल्मों के आने का मार्ग प्रशस्त करेगा और इन दमदार फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही बुकिंग चालू है। दर्शक अपने पसंदीदा बॉलीवुड सिनेमा की आने वाली इन बड़ी और बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों का, बड़ा ही बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे है। अलग-अलग शैलियों के साथ 2022 की ये बॉलीवुड फ़िल्में रिलीज़ के लिए एकदम तैयार है। यहाँ हम आपके लिए 2022 की सबसे प्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट लायें हैं।


cover image

Table of content

गणपत: पार्ट 1
1

विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म 'गणपत पार्ट 1' में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म दिसंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

भेड़िया
2

वरुण धवन और कृति सेनन फिल्म 'भेड़ियाँ' से एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म 25 नवंबर 2022 में रिलीज होगी। 

राम सेतु
3

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राम सेतु' में अक्षय कुमार, जैकलीन और नुशरत भरुचा लीड रोल में नजर आयेंगे। यह फिल्म 24 अक्टूबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

आदिपुरुष
4

मैथलॉजिकल फिल्म 'आदिपुरुष' में अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह मुख्य भूमिका निभा रहें हैं। यह फिल्म रामायण पर आधारित होगी। फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। 

मैदान
5

आगामी बिओग्रफ़िकल स्पोर्ट ड्रामा फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन, सईद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस प्रियमणि भी मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म 3 जून 2022 को रिलीज होगी। 

हीरोपंती 2
6

रोमांस एक्शन ड्रामा फिल्म 'हीरोपंती 2' साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती की सीक्वल फिल्म है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतरिया, लीड रोल में नजर आएँगी। फिल्म 29 अप्रैल 2022 में रिलीज होगी। 

लाल सिंह चड्ढा
7

कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'लाल सिंह चढ़ा' में आमिर खान और करीना कपूर के साथ साउथ फिल्म स्टार नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 

केजीएफ चैप्‍टर 2
8

पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म केजीएफ चैप्टर 2, साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर 1 की दूसरी इंस्टॉलमेंट फिल्म है। यह फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज होगी। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में धमाका करेगी। 

धाकड़
9

धाकड़ फिल्म में कंगना, एजेंट के दमदार एक्शन रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएँगी। 

भूल भुलैया 2
10

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' 25 मार्च 2022 को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भूलैया की सीक्वल फिल्म है। कार्तिक के अपोजिट फिल्म में किआरा आडवाणी भी लीड रोल में हैं। 

शमशेरा
11

पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएँगी। यह फिल्म 18 मार्च 2022 को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

बच्चन पांडे
12

अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन की पहली फिल्म 'बच्चन पांडेय' एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया जा रहा है। 

गंगूबाई काठियावाड़ी
13

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी, हुसैन ज़ैदी की बुक 'माफिया क्वीन ऑफ़ मुंबई' पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई के लीड रोल में नजर आएँगी। आलिया के अलावा फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाश्मी और हुमा कुरैशी का स्पेशल अपीरियंस होगा। 

पृथ्‍वीराज
14

महराजा पृथ्वीराज चौहान पर आधारित फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार और मानुषी चिल्लर साथ में नजर आएंगे। अक्षय फिल्म में पृथ्वीराज के किरदार में और मानुषी फिल्म में सयोंगिता की भूमिका को अदा करेंगीं। 

राधे श्याम
15

पीरियड साइंस फिक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'राधे श्याम' में अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े साथ में नजर आयेंगें। इस फिल्म की रिलीज डेट 14 जनवरी 2022 को फाइनल की गयी है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+