X
होम टॉप-लिस्ट

धाकड़ से लाइगर साल 2022 की 15 सबसे खराब बॉलीवुड फिल्में

Author Sandhya Yadav | Updated: Friday, November 11, 2022, 10:11 PM [IST]

जहाँ साल 2022 में कई बॉलीवुड फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया, वहीँ दूसरी तरफ कुछ हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिसमे बिग बैनर फिल्म लाइगर, धाकड़ जैसी फ़िल्में भी शामिल है, यहाँ हम आपके लिए साल 2022 की सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट लेकर लायें हैं, चलिए देखते हैं...


cover image

Table of content

धाकड़
1

कंगना की लगातार कुछ फिल्मों की तरह इस फिल्म धाकड़ का भी बेहद खराब प्रदर्शन रहा। कंगना के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएं थे। 

लाइगर
2

अनन्या पांडेय और विजय देवकोंडा स्टारर पहली फिल्म लाइगर भी इस साल की डिसास्टर फिल्मों के लिस्ट में शामिल है, दर्शकों को यह फिल्म ज्यादा नहीं भाई। 

बच्चन पांडे
3

अक्षय के लिए यह साल कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा, साल के शुरुवात में ही फिल्म बच्चन पांडे को दर्शकों ने लाल झंडी दिखा दी। 

हीरोपंती 2
4

एक्शन ड्रामा फिल्म हीरोपंती की दूसरी इन्सटॉलमेंट फिल्म हीरोपंती 2 में, न तो स्टोरी में दम था न ही एक्टिंग में, रिजल्ट, यह फिल्म भी औंधे मुँह बॉक्स-ऑफिस पर गिरी। 

जयेशभाई जोरदार
5

इस फिल्म की रिलीज से पहले रणवीर का यह फिल्म काफी सुर्ख़ियों में रही, लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म का जादू दर्शकों पर बिलकुल भी नहीं चला। 

सम्राट पृथ्‍वीराज
6

जैसा की हम बता चुके हैं के यह साल अक्षय की फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा, उनकी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स-ऑफिस पर डिजास्टर फिल्म साबित हुई। फिल्म में अक्षय के साथ मानुषी चिल्लर नजर आयीं थी। 

शमशेरा
7

रणबीर की फिल्म शमशेरा एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों की ट्रोलिंग का काफी सामना करना पड़ा, हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स-ऑफिस पर नाकाम रही। 

जर्सी
8

फिल्म जर्सी साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक फिल्म है, जिसे सामान नाम जर्सी के साथ रिलीज किया गया है, लेकिन इस बार की रीमेक फिल्म में शाहिद का जादू दर्शकों पर बिलकुल भी नहीं चला। 

राधे श्याम
9

भारी भरकम बजट में बनी फिल्म राधे श्याम की कहानी एक पालमिस्ट के इर्द गिर्द घूमती है, लेकिन दर्शकों को,  प्रभास और पूजा हेगड़े की लव कमेस्ट्री और फिल्म में वह स्पार्क नहीं दिखा, जो फिल्म को हिट बना सके, रिजल्ट फिल्म डिजास्टर साबित हुई। 

राष्ट्र कवच ओम
10

आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी स्टारर फिल्म राष्ट्र कवच ओम का भी प्रदर्शन बेहद खराब रहा। 

अटैक
11

हॉलीवुड को कॉपी करने की नाकाम कोशिश को साबित करती है यह फिल्म अटैक जिसमे जॉन अब्राहम और जैकलीन नजर आएं हैं। 

अनेक
12

आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक को भी बॉक्स-ऑफिस पर बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला, दर्शकों को बिलकुल भी नहीं जमी यह फिल्म अनेक।

रनवे 34
13

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म रनवे 34 से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म के रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों मापदंड में यह फिल्म बिकुल भी परफेक्ट नहीं बैठी। 

दोबारा
14

फिल्म दो बारा में तापसी पन्नू एक्टिंग करते हुए नजर आयी, लेकिन फिल्म इस फिल्म को भी बॉक्स-ऑफिस पर बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला। 

निकम्‍मा
15

एक्शन कॉमेडी फिल्म निकम्मा में अभिमन्यु, शिरली और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में दिखें, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को बिलकुल भी नहीं रास आयी, और रिजल्ट फिल्म डिजास्टर रही। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+