Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी एक अभिनेता के रूप में शानदार प्रगति को न केवल लोगों ने देखा है, बल्कि उनके प्रशंसकों द्वारा भी उनकी सफलता का जश्न मनाया जाता है। टेलीविज़न से लेकर समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों तक और कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने तक, मृणाल निस्संदेह चमकते सितारों में से एक हैं। चूँकि वह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, यहाँ उनकी पाँच टॉप फिल्मों पर नज़र डालते है जिससे ये साबित होता है की वो एक ड्रीम एक्ट्रेस और रोमांटिक किरदार निभाने के लिए परफेक्ट हैं।