X
होम टॉप-लिस्ट

थैंक गॉड फिल्म से पहले अजय देवगन की 7 सबसे अच्छी कॉमेडी फिल्में जरूर देखें

Author Sandhya Yadav | Published: Tuesday, September 13, 2022, 11:53 AM [IST]

बेस्ट एक्शन + बेस्ट एक्टिंग + बेस्ट कॉमेडी की बात की जाए तो हम बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अजय देवगन को कैसे भूल सकते हैं। 90 के दशक से आज तक इस अभिनेता ने हमे कई तरह की बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक्शन और एक्टिंग के साथ अजय कमाल की कॉमेडी भी करते हैं, और एक्टर ने अपनी इस स्किल को कई फिल्मों में साबित भी किया है। फिल्म थैंक गॉड से पहले अजय देवगन कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं, तो चलिए जानते हैं...


cover image

Table of content

थैंक गॉड
1

एक्टर अजय देवगन के सभी फैंस इस बात से वाकिफ हैं, के अजय कॉमेडी स्किल्स में माहिर हैं और साल 2022 में अजय अपनी एक और कॉमेडी फिल्म थैंक गॉड में गॉड के किरदार में दिखाई देंगें, जिसमे वह चित्रगुप्त बन एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक गेम खेलते हैं, जिसका नाम है 'द गेम ऑफ लाइफ', फिल्म जल्द ही 25 अक्टूबर 2022 में रिलीज होगी। यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा के अजय की कॉमेडी का जादू दर्शकों पर चढ़ता है या नहीं ?

गोलमाल : फन अनलिमिटेड
2

साल 2006 में अजय देवगन फिल्म गोलमाल कॉमेडी में दिखाई दिए जिसके बाद उन्हें कॉमेडी करते देख दर्शक उनके दीवाने हो गए, और इस फिल्म की दो किश्तें और बनी, गोलमाल रिटर्न (2008) और गोलमाल 3 (2010), फिल्म में अजय के अलावा, एक्टर शरमन जोशी, अशरद वारसी और तुषार कपूर भी लीड रोल में दिखाई दिए थे।  

अतिथि तुम कब जाओगे
3

कॉमेडी ड्रामा फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे भी अजय के बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है, फिल्म में अजय देवगन अतिथि बने रह रहे परेश रावल को घर से बहार भगाने के नए-नए पैतरे आजमाता है, फिल्म वाकई बेहतरीन कॉमेडी का डोज़ देती है। 

दिल तो बच्चा है जी
4

दिल तो बच्चा है जी साल 2011 में आयी एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है, जिसमे एक बार फिर अजय देवगन, इमरान हाश्मी और ओमी वैद्य के साथ दिखाई दिए हैं। अजय को बढ़ती उम्र के साथ एक अपने से कम उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है, पर उसे इम्प्रेस करने के चक्कर में एक्टर को खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं। 

बोल बच्चन
5

अजय की कॉमेडी फिल्मों की बात हो और बोल बच्चन को इस लिस्ट में न लिया जाये ऐसा कैसे ही हो सकता है, फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, यह फिल्म एक मल्टीस्टार फिल्म थी जिसमे अजय के अलावा अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई और आसीन खान भी एक्टिंग करते हुए नजर आयी थी। फिल्म हॉटस्टार में उपलब्ध है, जिसे आप देख कर खूब ठहाके लगा सकते हैं।  

सन ऑफ सरदार
6

साल 2012 में अजय की दूसरी जबरदस्त कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार भी रिलीज हुई, जिसमे अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा, जूही चावला और संजय दत्त भी कॉमेडी करते हुए नजर आएं, फिल्म की बात करें तो इसे देख कर आप इतना हंसोगे के पेट में दर्द हो जायेगा। 

टोटल धमाल
7

मल्टीस्टार स्टारर फिल्म टोटल धमाल, साल 2007 में आयी फिल्म धमाल की दूसरी किश्त थी। फिल्म में अजय देवगन सहित अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख,  अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और बोमन ईरानी ने दर्शकों को खूब हंसाया है। 

दे दे प्यार दे
8

लव रंजन द्वारा लिखित फिल्म दे दे प्यार दे में अजय, तब्बू और रकुल प्रीत के साथ एक्टिंग करते हुए नजर आएं फिल्म, फिल्म में अजय अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर अपने घर पहुंचते हैं, जहाँ उनकी बीवी और पूरा परिवार है, और यहाँ से लगता है कॉमेडी का तड़का। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+