X
होम टॉप-लिस्ट

Happy Birthday Tabu: तब्बू ने अपनी इन फिल्मों से बनाई इंडस्ट्री में खास जगह

Author Priya Tomar | Published: Saturday, November 4, 2023, 02:13 PM [IST]

Happy Birthday Tabu: हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री तब्बू का आज जन्मदिन है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लोग तब्बू को बधाई दे रहे हैं। तो आज इस खास दिन पर हम आपको तब्बू की उन फिल्मों के बारें में बताएंगे जिनकी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है।


cover image

Table of content

माचिस

गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'माचिस' में अपने शानदार अभिनय के लिए तब्बू ने काफी प्रशंसा बटोरी थी। यह फिल्म 1980 के दशक के मध्य पंजाब में सिख विद्रोह के बीच युवाओं के आतंकवादी बनने तक के सफर को दिखाती है। फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, ओम पुरी और जिमी शेरगिल जैसे सितारे नजर आए थे, लेकिन तब्बू ने अपने उम्दा प्रदर्शन से दर्शकों के दिल में अलग पहचान बना ली थी। यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

 

चांदनी बार

2001 में रिलीज हुई फिल्म 'चांदनी बार' की कहानी बार में डांस करने वाली लड़कियों के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया है कि मुमताज (तब्बू) को सांप्रदायिक दंगों में माता-पिता की मौत होने के बाद मुंबई जाना पड़ता है। वहां वह बार में डांस करने लगती है और फिर अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक अपराधी से शादी कर लेती है। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

मकबूल

2003 में आई विशाल की फिल्म 'मकबूल' विलियम शेक्सपियर के उपन्यास 'मैकबेथ' पर आधारित है। इस फिल्म में इरफान खान और तब्बू मुख्य भूमिका में थे, वहीं पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा जैसे मंझे हुए सितारे भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जिसमें डॉन के गुर्गे मकबूल (इरफान) को अपने मालिक की प्रेमिका निम्मी (तब्बू) से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

हैदर

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैदर' 2014 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जो अपने पिता के लापता होने के मामले को सुलझाने के लिए जम्मू-कश्मीर लौटे एक युवा व्यक्ति की कहानी बताती है। शेक्सपियर के उपन्यास 'हेमलेट' के इस रूपांतरण में तब्बू के साथ शाहिद कपूर, इरफान खान, केके मेनन और श्रद्धा कपूर जैसे बेहतरीन सितारे नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

अंधाधुन

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंधाधुन' में तब्बू के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 2018 में आई इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक पूर्व फिल्म अभिनेता की हत्या का गवाह बनने के बाद पियानो बजाने वाले आकाश (आयुष्मान) अंधे होने के नाटक करता है। ऐसे में तब्बू उसकी असलियत पता लगाने की कोशिश करती है, जिसके बाद वह अनजाने में कई समस्याओं में फंस जाता है।यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+