X
होम टॉप-लिस्ट

टीवी के ये सितारें रईसी में देते हैं अच्छे- अच्छे बॉलीवुड सितारों को टक्कर

Author Priya Tomar | Published: Monday, October 9, 2023, 07:00 PM [IST]

Television Celebs: अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड सितारों के पास अच्छा खासा पैसा होता है, कई सारी गाड़ियां होती हैं और वह एक लग्जरी जिंदगी जीतें हैं। परंतु टीवी सितारों की जब बात आती है तो कहा जाता है कि उनके पास उतना पैसा नहीं होता है। तो आज हम आपको गलतफैमी दूर कर देते हैं और उन टीवी कलाकारों के बारें में बतातें हैं जिनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं हैं और वह भी एक शानदार जिंदगी जीते हैं। इस लिस्ट में कई सारे टीवी सेलेब्स के नाम शामिल हैं।


cover image
नकुल मेहता

इस लिस्ट में टीवी के मशहूर कलाकार नकुल मेहता का नाम सबसे पहले आता है। नकुल मेहता ने कड़ी मेहनत से आज इंटस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई हैं और लाखों लोगों के दिलों पर एक्टर राज करते हैं। नकुल मेहता एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और अपनी दौलत से बड़े बड़े बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर देते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो नकुल मेहता राजस्थान के राजपूत परिवार से नाता रखते हैं। एक्टर के परिवार ने आर्मी में रहते हुए देश की काफी सेवा की है। 

रुपाली गागुंली

टीवी क्वीन रुपाली गांगुली वर्तमान समय में अपने सीरियल अनुपमा के चलते काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस सीरियल की वजह से एक्ट्रेस को नई सफलता मिली हैं और फैंस भी एक्ट्रेस को काफी पसंद करते हैं। रुपाली गांगुली ने इस सीरियल से पहले कई सारे हिट शो दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की अच्छी फैन फ्लॉइंग है। रुपाली गांगुली एक लग्जरी लाइफ जीती है, उनके पास किसी चीज की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा आपको बता दे, 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी काफी रईस परिवार से आती है। एक्ट्रेस के पिता जाने-माने डायरेक्टर रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पति भी एक बडे़ बिजनेसमैन हैं।

 

कुशाल टंडन

कुशाल टंडन टेलीविजन के मशहूर कलाकार हैं। कई सारे टीवी शोज के साथ साथ रियलिटी शोज भी एक्टर ने किए हैं। आज के वक्त में सबसे सफल कलाकारों की लिस्ट में कुशाल टंडन का नाम शामिल होता है। कुशाल एक शानदार जिंदगी जीतें हैं, उनके पास वाईक्स से लेकर कारों तक का अच्छा कलेक्शन है। कई सारे बड़े बड़े बॉलीवुड सितारों को कुशाल टंडन अपनी लग्जरी से टक्कर देते हैं। कुशाल टंडन का खानदान काफी रईस रहा है। कुशाल टंडन के पिता का ट्रांसपोर्ट एंड ऑयल का बड़ा बिजनेस है। इसके अलावा एक्टर के दादा जी लालजी टंडन यूपी की राजनीति का बड़ा नाम रहे हैं।

 

करण कुंद्रा

करण कुंद्रा टेलीविजन जगत के मशहूर एक्टर हैं। करण कुंद्रा ने कई सारी टीवी शो, रियलिटी शो और कई सारी बेव सीरीज में काम करके अपनी इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। टीवी की दुनिया के जाने-माने स्टार करण कुंद्रा के पिता एसपी कुंद्रा का का काफी बड़ा बिजनेस है। इसके अलावा एक्टर खुद एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर के मालिक हैं। कऱण कुंद्रा एक लग्जरी लाइफ जीते हैं।

मोहिना कुमारी सिंह

सुपरहिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह भी अमीरों की लिस्ट में शामिल होती हैं। मोहिना कुमारी सिंह का नाता रीवा के राज परिवार से है। एक्ट्रेस के पति का परिवार भी काफी रईस है। इसीलिए मोहिना कुमारी एक लग्जरी जिंदगी जीती हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जारिए से इसको अपने फैंस तक शेयर करती हैं। मोहिना फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं और टीवी सीरियल से दूर हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+