Gaurav Taneja ने खुद मानी चीटिंग वाली बात? कहा- 'शादी के बाद तो मर्द धोखा देते ही हैं क्योंकि...'

Gaurav Taneja Old Video Viral: गौरव तनेजा, जिन्हें उनके सभी फैंस 'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से भी जानते हैं, उन्हें इन दिनों विवादों का सामना करना पड़ रहा है। यूट्यूबर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बीवी को धोखा दिया है, लेकिन इस कॉन्ट्रोवर्सी के बीच गौरव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
Gaurav Taneja की पत्नी का वीडियो हुआ वायरल
गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी को हाल ही में प्रेमानंद महाराज के भजन मार्ग चैनल पर देखा गया, जहां उन्होंने बताया कि उन्हें धोखा मिला है और क्या उन्हें अपने बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ना चाहिए या नहीं? हालांकि, रितु का चेहरा छिपा हुआ था और उन्होंने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन रितु और गौरव दोनों के फैंस ने उन्हें पहचान लिया।
यह भी पढ़ें- गौरव तनेजा ने पत्नी ऋतु संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं पूरा जीवन इस नफरत के साथ जी लूंगा लेकिन...
Gaurav Taneja ने जारी किया बयान
इसके वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह कभी भी क्लैरिफिकेशन नहीं देंगे और अपनी पूरी जिंदगी निगेटिविटी के साथ जीने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कैसे मर्दों को आसानी से खलनायक बना दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- Honey Singh को तलाक के बाद फिर से मिला प्यार? एक्ट्रेस के हाथों में हाथ डालकर रोमांस करते नजर आए रैपर
Gaurav Taneja का पुराना वीडियो आया सामने
अब इस विवाद के बीच, गौरव का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल रहा है, जिसमें वो धोखा देने के बारे में बात कर रहे हैं। इस वीडियो में गौरव कह रहे है कि कैसे बच्चे के जन्म के बाद, महिला का सारा ध्यान बच्चे पर चला जाता है और मर्द अकेले रह जाते हैं। इस दौरान 80-82 पर्सेंट पुरुष अपनी पत्नियों को धोखा देते हैं।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने अपने टूर में कर दिया कमाल का कारनामा, पहली बार दिखाया खास महिला का चेहरा
आपकी जानकारी के लिए बता दें, रितु और गौरव दोनों ने ही चल रही अफवाहों पर कमेंट करने से परहेज किया है। आपको बता दें, गौरव एक सर्टिफाइड न्यूट्रीशनिस्ट और प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर हैं। तनेजा फिटनेस और न्यूट्रीशन से जुड़े वीडियोज बनाते हैं। गौरव तनेजा के पास इस वक्त तीन चैनल हैं- फ्लाइंग बीस्ट, फिट मसल टीवी और रसभरी के पापा। इन तीनों चैनलों से तनेजा की अच्छी खासी कमाई होती है।
यह भी पढ़ें- Palak Sindhwani ने Asit Modi पर फिर लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- 'वो मेरे इंस्टाग्राम के पीछे पड़े औरे पैसे भी...


Click it and Unblock the Notifications











