Palak Sindhwani ने Asit Modi पर फिर लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- 'वो मेरे इंस्टाग्राम के पीछे पड़े औरे पैसे भी...

Palak Sindhwani

Palak Sindhwani On Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Maker Asit Modi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस पलक सिंधवानी पिछले काफी समय से खबरों में है। उन्होंने हाल ही में शो के विवादित मेकर असित मोदी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है और इसी खुलासे के बाद वो सुर्खियों में छा गई हैं।

Palak Sindhwani ने लगाया आरोप

पलक सिंधवानी को शो मेकर्स की तरफ से कानूनी नोटिस दिया गया है और इसका जवाब देते हए एक्ट्रेस ने उन पर मानसिक उत्पीड़न यानी मैंटल हैरासमेंट का आरोप लगाया है। अब एक्ट्रेस ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है और इस आरोप के बाद एक्ट्रेस के फैन हैरान रह गए।

Palak Sindhwani को Asit Modi ने दी धमकी

पलक सिंधवानी ने असित मोदी पर आरोप लगाया कि कैसे निर्माता ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह रातों-रात उनका इंस्टाग्राम डिलीट कर देंगे। पिंकविला से बातचीत में पलक ने खुलासा किया कि जब उन्होंने 5 साल पहले शो साइन किया था, तो मेकर्स ने उन्हें ब्रैंड्स को प्रमोट करने और एडवरटाइजमेंट करने के लिए एग्री कर लिया था। पलक ने कहा कि उनके ऑनस्क्रीन पिता मंदार, मुनमुन दत्ता और अन्य सभी ने दूसरे ब्रैंड्स का प्रमोट किया है, फिर भी उन्हें ही निशाना बनाया गया क्योंकि वह शो छोड़ने की प्लानिंग बना रही थीं और मेकर्स के पास उन्हें रोकने का कोई और कारण नहीं था।

Palak Sindhwani ने मेंटल प्रेशर बढ़ाने का लगाया आरोप

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने 14 सितंबर को असित कुमार मोदी को मैसेज किया था और मैसेज में लिखा था- 'सर, मैं शारीरिक रूप से ठीक नहीं हूं, मानसिक रूप से यह मेरे मेंटल प्रेशर को बढ़ा रहा है। क्या आप कृपया मुझे अपनी टीम के किसी व्यक्ति से तुरंत मिलवा सकते हैं?"

पलक ने बताया कि मैसेज का जवाब देते हुए मेकर्स ने कहा- 'बुधवार (18 सितंबर) से पहले कोई भी आपसे नहीं मिल सकता।' इसके बाद एक्ट्रेस ने असित कुमार मोदी को बताया कि वह कितनी अस्वस्थ थीं और टेंशन के साथ शूटिंग करना उनके लिए कितना मुश्किल था, हालांकि, उन्होंने केवल इतना कहा, 'अगर कोई मौजूद होगा तो वे मिलेंगे।'

एक्ट्रेस ने पोर्टल को यह भी बताया कि उन्हें शो के सेट पर प्रोडक्शन हाउस के अलग-अलग लोगों से कॉन्टैक्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्हें इसके बाद भी कोई समाधान नहीं मिला।

'पैनिक अटैक पड़ने पर नहीं लिया गया एक्शन'

पलक ने खुलासा किया, "मैंने उस टेंशन के साथ 5-6 दिनों तक शो की शूटिंग की। सिर्फ मैं ही जानती हूं कि मैं किस दौर से गुजर रही थी। जो हो रहा था, मैं उसे एक्सेप्ट नहीं कर पा रही थी। सेट पर मुझे पैनिक अटैक आया। मेरे भाई ने मुझे कॉल किया था और कॉल स्पीकर पर था। मैं कांप रही थी और मेरे भाई को पता चला कि कुछ गड़बड़ है। मेरे भाई ने प्रोडक्शन हेड/कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव को बुलाया और उन्हें मेरे कमरे में जाने के लिए कहा। वो आए और देखा कि मैं कैसे अपनी कुर्सी पकड़ कर बैठी थी और कांप रही थी। उन्होंने सब कुछ देखा। उन्होंने असित सर को मेरी हालत के बारे में बताया होगा, लेकिन फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।"

18 सितंबर को असित कुमार मोदी से मिलने के बाद, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें असित कुमार मोदी ने धमकाया। पलक ने बताया कि असित मोदी ने उन्हें धमकी दी कि- "तुम इतना मत उड़ो इंस्टाग्राम के वजह से। हमारे पास इतनी मजबूत टीम है कि हम रातों-रात उड़ सकते हैं तुम्हारा इंस्टाग्राम।"

एक्ट्रेस ने आगे यह भी बताया कि मेकर्स ने उनके पिछले ब्रांड एंडोर्समेंट में हिस्सा मांगने की भी कोशिश की और खुलासा किया कि टीम ने उनके पिछले सभी ब्रांड डील के बारे में पूछताछ की। एक्ट्रेस ने तब खुलासा किया कि 20 सितंबर को जब नोटिस उनके घर पहुंचा, तब उन्होंने कानूनी मदद लेने और सच बोलने का फैसला किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X