Diljit Dosanjh ने अपने टूर में कर दिया कमाल का कारनामा, पहली बार दिखाया खास महिला का चेहरा

Diljit Dosanjh Introduces His Mother: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को अगर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार की लिस्ट में शुमार किया जाए तो गलत नहीं होगा। दिलजीत ने समय के साथ साबित किया है कि वो एक टैलेंटेड स्टार हैं। इन दिनों दिलजीत अपने टूर पर हैं और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद इससे पहले किसी को भी नहीं थी।
Diljit Dosanjh का Dil-Luminati Tour 2024
सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 पर हैं। पूरे देश में घूम-घूमकर कर वो अपने गायकी के हुनर को दुनिया के सामने ला रहे हैं। उन्होंने कई देशों का दौरा कर लिया है और जल्द ही वो भारत भी आने वाले हैं। अब आपको बताते हैं कि दिलजीत ने अपने टूर में क्या कमाल किया है। दरअसल, दिलजीत हाल ही में ब्रिटेन के मैनचेस्टर में टूर पर थे और इस दौरान उन्होंने अपने परिवार को दुनिया से मिलवाया।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh को देखने के लिए फैन को लगी ऐसी तलब, भेज दिया लीगल नोटिस, लपेटे में आए ये लोग भी
Diljit Dosanjh ने अपनी मां और बहन को किया इंट्रोड्यूस
दिलजीत दोसांझ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिलजीत ने एक महिला के गले लगाया है और फिर उनका हाथ उठाकर दुनिया को बताया कि वो महिला उनकी मां हैं। इसके बाद दिलजीत अपनी मां को किस करते हैं और उनकी पीठ थपथपाते हैं। इसके बाद वो एक और महिला के पास जाते हैं, जिन्होंने ग्रे रंग के कपड़े पहने हुए हैं। दिलजीत ने उनका हाथ पकड़ा और फिर दुनिया को बताया कि वो उनकी बहन हैं।
Diljit Dosanjh का वायरल हुआ वीडियो
इस लाइव कॉन्सर्ट में दिलजीत के परिवार को देखकर लोग हैरान रह गए। पंजाबी एक्टर ने पहली बार अपने परिवार के बारे में इस तरह खुलेआम बताया है और उनका ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह से कमेंट कर रहे हैं
यह भी पढ़ें- Canada PM के साथ मुलाकात Diljit Dosanjh को पड़ी भारी, लोगों ने कहा- 'असली चेहरा आया सामने, बड़ी कीमत चुकाओगे'
Diljit Dosanjh का भारत टूर
दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती टूर 2024 भारत में भी होने वाला है। ये टूर देश के अहम शहरों में होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली में 26 अक्तूबर से होगी। इसके बाद 15 नवंबर को हैदराबाद में होगा हैदराबाद के बाद 17 नवंबर को अहमदाबाद में टूर होगा। 22 नवंबर को लखनऊ में टूर होगा, 24 नवंबर को पुणे में टूर होगा, 30 नवंबर को कोलकाता में टूर होगा। 6 दिसंबर को बेंगलुरु में दिलजीत का टूर होगा, 8 दिसंबर को इंदौर में होगा, 14 दिसंबर में चंडीगढ़ में होगा और गुवाहाटी में 29 दिसंबर को टूर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











