Diljit Dosanjh को देखने के लिए फैन को लगी ऐसी तलब, भेज दिया लीगल नोटिस, लपेटे में आए ये लोग भी

Diljit Dosanjh Gets legal Notice: दिलजीत दोसांझ को एक उनके ही कर्रे फैन से कानूनी नोटिस मिल गया है, जो सिंगर के आने वाले भारत टूर के लिए काफी एक्साइटेड थी। लेकिन टिकट ना मिलने पर वो फैन इतनी उदास हुई कि अपने पसंदीदा सिंगर को ही नोटिस भेज दिया।
फैन ने Diljit Dosanjh को भेजा Legal Notice
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, फैन ने खुद को रिद्धिमा कपूर बताया है और वह दिल्ली में रहने वाली एक लॉ की स्टूडेंट हैं। रिद्धिमा ने अपने कानूनी नोटिस में, टिकट बेचने के प्रोसेस में गड़बड़ी का आरोप लगाया और दिल-लुमिनाती टूर के ऑर्गनाइजर्स पर कन्ज्यूमर राइट्स का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उनके कानूनी नोटिस के सब्जेक्ट में लिखा था, "टिकट की कीमतों में हेराफेरी, गलत तरह से टिकटों की बिक्री और दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाती इंडिया टूर के लिए टिकटों की कालाबाजारी।"
फैन ने लगाया ये आरोप
उन्होंने दावा किया कि ऑर्गनाइजर्स ने टिकट बुकिंग का समय 12 सितंबर, दोपहर 1 बजे बताया था, लेकिन टूर के पासेस दोपहर 12:59 बजे अवेलेबल कराए गए, जिसकी वजह से कई फैंस ने एक मिनट के अंदर ही टिकट बुक कर ली। रिद्धिमा ने यह भी दावा किया कि उसने अर्ली-बर्ड पास पाने के लिए खास तौर पर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड खरीदा था, लेकिन फिर भी उन्हें कॉन्सर्ट का टिकट नहीं मिल पाया।
टिकटों की कालाबाजारी का लगाया आरोप
नोटिस में कहा गया है, "यह अचानक और संदिग्ध लेन-देन हेरफेर और कालाबाजारी का हिंट देता है। टिकटों का इतनी जल्दी बिक जाना यह बताता है कि आपकी ऑर्गनाइजेशन गलत ढंग से डिमांड को बढ़ा रहा है और कीमतों में हेरफेर कर रहा है, जो कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 के तहत एक गलत प्रैक्टिस है। बढ़े हुए दामों पर उन्हें फिर से बेचने के इरादे से टिकटों की कालाबाजारी और जमाखोरी करना कन्ज्यूमर राइट्स का साफ-साफ उल्लंघन और बुरे विश्वास का प्रतीक है।"
दिलजीत के अलावा, जोमैटो, एचडीएफसी बैंक और सारेगामा प्राइवेट लिमिटेड को भी कानूनी नोटिस भेजा गया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
भारत के दस शहरों में Diljit Dosanjh का Dil-Luminati Tour
दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती टूर 10 शहरों का एक शानदार जश्न होगा। इसकी शुरुआत 26 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी। दिल्ली के बाद, यह टूर हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी का रुख करेगा।
शो के टिकट हाल ही में अवेलेबल कराए गए थे, लेकिन कुछ ही मिनटों में बिक गए। दिल्ली के लिए, केवल दो टिकट कैटेगरी मौजूद थीं, जिनकी कीमत 19,999 रुपये (फैन पिट) और गोल्ड (चरण 3) थी, जिसकी कीमत 12,999 रुपये थी। दोनों कैटेगरीज लगभग तुरंत बिक गईं।


Click it and Unblock the Notifications











