गौरव तनेजा ने पत्नी ऋतु संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं पूरा जीवन इस नफरत के साथ जी लूंगा लेकिन..

ritu rathee

Gaurav Taneja aka flying beast broke silence on divorce with Ritu rathee: यूट्यूबर गौरव तनेजा का फ्लाइंग बीस्ट के नाम से भी मशहूर हैं। आज गौरव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कपल के वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी दोनों के क्यूट वीडियो वायरल होते थे तो कभी फैमिली वीडियो, लेकिन इन दिनों कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

जी हां, बताया जा रहा है कि कपल तलाक लेने जा रहा है। इस खबर को सुनते ही गौरव और ऋतु के चाहने वालों पर धक्का लगा है। दोनों के अलग होने की खबर से बाजार पूरी तरह से गरम हो चुका है, वहीं हाल ही में गौरव तनेजा ने तालक को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

गौरव ने हाल ही में एक पोस्ट अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्ट में गौरव लिखते हैं- 'मैं अपने बच्चों और अपने बच्चों की मां के लिए चूप रहूंगा। मैं पूरी जिंदगी निगेटिविटी और नफरत झेलने के लिए तैयार हूं। कृप्या आप किसी पब्लिक स्टेटमेंट की अपेक्षा ना करें। आप कोई भी धारणा ना बनाएं। मर्दों को बहुत ही जल्दी विलेन बना दिया जाता है। हम रोते नहीं हैं कम बोलते हैं और कम ही एक्सप्लेन करते हैं। हममें से कुछ ऐसे हैं जो काफी कठोर हैं। सोशल मीडिया कोई जगह नहीं है पारिवारिक मामलों पर बातें करने के लिए, उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

गौरव आगे कहते हैं कि ये भगवान की कृपा है कि वो मेरे इसी जन्म में मेरे सारे प्रारब्ध नष्ट कर रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे कुछ पोस्ट करने का मन नहीं हैं, लेकिन मुझे कुछ जिम्मेदारियां पूरी करनी हैं और यह मेरा काम है। मैं कुछ पहले से शूट किए गए कंटेंट को पोस्ट करूंगा। कृपया आप मुझे इसके लिए माफ करें।

इसी पोस्ट के साथ ही प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक महिला बाबा से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती नजर आ रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह महिला ऋतु राठी ही है। इस वीडियो में महिला पति से अलग होने और बेटियों के पालन के लिए बाबा से सलाह लेती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के क्यास लगा रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X