Honey Singh को तलाक के बाद फिर से मिला प्यार? एक्ट्रेस के हाथों में हाथ डालकर रोमांस करते नजर आए रैपर

Honey Singh Dating Actress Video: हनी सिंह जो अपने रैपिंग स्किल की वजह से हमेशा खबरों में रहते हैं। उन्होंने सालों बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना कमबैक किया है और इस कमबैक के साथ वो काफी सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह IIFA अवॉर्ड्स में नजर आए और इस दौरान वो एक स्पेशल लेडी के साथ दिखे।
IIFA अवॉर्ड्स की नाइट से हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो एक मोहतरमा के साथ नजर आ रहे हैं। जी हां, अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स 2024 के ग्रीन कार्पेट पर रैपर एक एक्ट्रेस के साथ पोज देते नजर आए, अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस उपस्थिति से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने अपने टूर में कर दिया कमाल का कारनामा, पहली बार दिखाया खास महिला का चेहरा
Honey Singh का वीडियो हुआ वायरल
मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह शनिवार रात एक्ट्रेस हीरा सोहल के साथ नजर आए। इस प्रेजेंस के दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी और जब पैप्स ने उनकी खिंचाई की तो हनी सिंह भी हंसते हुए नजर आए। इस कपल की तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।
Honey Singh ने रिश्ता किया ऑफिशियल?
आपको बता दें, हनी सिंह कथित तौर पर पिछले कुछ समय से हीरा को डेट कर रहे हैं, लेकिन शनिवार की रात उन्होंने लगता है अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। वीडियो में हीरा को हनी सिंह के साथ पोज देने में झिझकते हुए देखा जा सकता है, लेकिन फिर उन्होंने सिंगर का हाथ पकड़ लिया और तस्वीरों के लिए पोज दिए।
Honey Singh की पहली शादी
यही नहीं पैपराजी ने जब हनी सिंह को चिढ़ाया और उनका मजाक उड़ाया तो हीरा शर्माते हुए दिखाई दीं, बाद में दोनों वहां से चले गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें हनी सिंह की शादी पहले शालिनी तलवार से हुई थी, लेकिन शादी के 11 साल बाद उनका 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद हनी सिंह ने एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट किया, लेकिन वह रिश्ता भी ज़्यादा दिन नहीं चला।


Click it and Unblock the Notifications











