bredcrumb

बॉलीवुड ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी राज कर चुकी हैं ये हसीनाएं, कभी संस्कारी बहू का निभाती थीं रोल

By Kanchan
| Published: Wednesday, March 19, 2025, 20:20 [IST]

कई बार टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में मिलना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब टीवी एक्टर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की और आज उनका बॉलीवुड में डंका बजता है।

यामी गौतम आज बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है और बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उन्होंने साल 2008 में सीरियल 'चांद के पार चलो' से अपने करियर की शुरुआत की थी
1/5

यामी गौतम आज बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है और बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उन्होंने साल 2008 में सीरियल 'चांद के पार चलो' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने राजकुमार आर्यन और सीआईडी जैसे कई शोज में भी काम किया। फिर साल 2010 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर में उड़ान भरी और आज बॉलीवुड में भी कमाल कर रही हैं।
प्रतिभा रांटा टीवी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'कुर्बान हुआ' सीरियल से की थी
2/5

प्रतिभा रांटा टीवी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'कुर्बान हुआ' सीरियल से की थी। लेकिन लापता लेडीज फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। साथ ही वेब सीरीज हीरामंडी में भी उन्होंने काम किया।
मौनी रॉय ने टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज किया है और आपको बता दें कि साल 2006 में एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्ण तुलसी का किरदार निभाया था
3/5

मौनी रॉय ने टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज किया है और आपको बता दें कि साल 2006 में एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्ण तुलसी का किरदार निभाया था। बाद में साल 2011 में उन्होंने पंजाबी फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया।
प्राची देसाई बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2006 में एकता कपूर के शो कसम से में लीड किरदार निभाया था
4/5

प्राची देसाई बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2006 में एकता कपूर के शो कसम से में लीड किरदार निभाया था। लेकिन 2008 में अभिषेक कपूर की फिल्म रॉक ऑन से फिल्मों में भी डेब्यू कर लिया था।
अंकिता लोखंडे भी टीवी के एक जानी मानी एक्ट्रेस है और उन्होंने पवित्र रिश्ता से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी।
5/5

अंकिता लोखंडे भी टीवी के एक जानी मानी एक्ट्रेस है और उन्होंने पवित्र रिश्ता से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। लेकिन साल 2019 में उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड डेब्यू किया।
X