bredcrumb

प्यार के चक्कर में पड़कर इन सितारों ने दांव पर रखा करियर, अब इंडस्ट्री में नहीं मिलती फिल्में

By Kanchan
| Published: Friday, March 28, 2025, 14:25 [IST]

कहा जाता है कि प्यार इंसान को एकदम से बदल देता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो प्यार में सारी हदों को पार कर जाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने प्यार के चक्कर में अपने अच्छे खासे करियर को तबाह कर दिया।

ऐश्वर्या राय को विश्व सुंदरी कहा जाता है और आपको बता दें कि बॉलीवुड में उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया है
1/5

ऐश्वर्या राय को विश्व सुंदरी कहा जाता है और आपको बता दें कि बॉलीवुड में उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया है। लेकिन एक वक्त था जब वह सलमान खान को डेट कर रही थी। कहां जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। हालांकि बाद में बहुत बुरी तरीके से दोनों का ब्रेकअप हुआ। इसी के चलते कहा जाता है कि सलमान ने ऐश्वर्या को कई फिल्मों से बाहर करवा दिया था और इसी के चलते उनके करियर पर ब्रेक लग गया था।
शीजान खान टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि वह काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना कर चुके हैं
2/5

शीजान खान टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि वह काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना कर चुके हैं। दरअसल, उनपर गर्लफ्रेंड तुनीषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। इन सब चीजों से उनके करियर पर काफी बुरा असर पड़ा था।
मोनिका बेदी बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि एक वक्त पर उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ में जोड़ा गया था
3/5

मोनिका बेदी बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि एक वक्त पर उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ में जोड़ा गया था। इसी के चलते बाद में एक्ट्रेस से हर कोई दूरी बनाने लगा और उनका काम मिलना भी बंद हो गया।
रिया चक्रवर्ती भी बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से प्यार करना उनका काफी महंगा पड़ा
4/5

रिया चक्रवर्ती भी बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से प्यार करना उनका काफी महंगा पड़ा। उनकी सुसाइड के बाद एक्ट्रेस को काफी कुछ चीजों का सामना करना पड़ा। दरअसल रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि अब सीबीआई ने एक्ट्रेस को क्लीन चिट दे दी है।
विवेक ओबेरॉय भी बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें की खबरों के अनुसार एक वक्त पर वह ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे।
5/5

विवेक ओबेरॉय भी बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें की खबरों के अनुसार एक वक्त पर वह ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे। लेकिन तभी सलमान खान से एक्ट्रेस का ब्रेकअप हुआ था और प्यार के चक्कर में विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से पंगा ले लिया। कहा जाता है कि तभी सलमान खान के कारण अब विवेक ओबेरॉय को कई फिल्मों से निकाल भी दिया गया था।
X