bredcrumb

नवरात्रि में श्रद्धा-भक्ति में लीन हो जाती हैं टीवी की ये हसीनाएं, रखती हैं माता रानी का व्रत

By Kanchan
| Published: Thursday, March 27, 2025, 13:47 [IST]

साल 2025 के चैत्र नवरात्रि जल्दी ही शुरू होने वाले हैं और आपको बता दें कि शक्ति की स्वरूप मां दुर्गा का यह त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ में मनाया जाता है। इस साल नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं। काफी सारे बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलिब्रिटीज भी नवरात्रि में उपवास करते हैं। आज हम आपको टीवी की उन हसीनों के बारे में बताने वाले हैं जो नवरात्रि में उपवास रखती हैं।

भाभी जी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे नवरात्रि में पूरे 9 दिन तक व्रत रखती है
1/5

भाभी जी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे नवरात्रि में पूरे 9 दिन तक व्रत रखती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह इन नौ दिनों में अनाज और तामसी भोजन छोड़कर फलाहार और साबूदाने की खिचड़ी खाती है।
मिताली नाग भी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि वह भी नवरात्रि बहुत ही धूमधाम के साथ में मनाती हैं
2/5

मिताली नाग भी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि वह भी नवरात्रि बहुत ही धूमधाम के साथ में मनाती हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह कॉलेज के वक्त नवरात्रि का व्रत रखती थी और आज भी रखती है। लेकिन वह सिर्फ पहला और आखिरी व्रत रखती है। शूटिंग के वक्त वह नवरात्रि में फलाहार लेती है तो वहीं अगर शूटिंग नहीं होती तो निर्जला व्रत रखती है।
मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी है और आज के वक्त में टीवी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है
3/5

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी है और आज के वक्त में टीवी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह भी नवरात्रि में व्रत रखते हैं और एक बार उन्होंने खुद बताया था कि वह निर्जला उपवास करती है।
श्रुति उल्फत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि वह भी नवरात्रि में व्रत करती है
4/5

श्रुति उल्फत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि वह भी नवरात्रि में व्रत करती है। उनके मुताबिक व्रत करने पर बॉडी डिटॉक्सिफाई हो जाती है और बॉडी की क्लींजिंग भी हो जाती है। हालांकि उन्होंने बताया की शूटिंग के कारण वह पूरे 9 दिन तक व्रत नहीं रख पाती है। लेकिन पहले दिन और अष्टमी या नवमी के दिन व्रत जरूर करती हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रिया अहूजा राजदा भी नवरात्रि में व्रत करती है और 9 दिन तक घर में अखंड दीया भी जलाती हैं
5/5

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रिया अहूजा राजदा भी नवरात्रि में व्रत करती है और 9 दिन तक घर में अखंड दीया भी जलाती हैं। वह पूरे घर की साफ सफाई भी करती है और माता का मंदिर भी सजाती है।
X