bredcrumb

रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी संस्कारी बहू हैं टीवी की ये हसीनाएं, सास-ससुर की करती हैं सेवा

By Kanchan
| Published: Monday, March 31, 2025, 14:07 [IST]
टीवी सीरियल्स में अक्सर काफी सारी हसीनाएं बहुत ही सुशील बहू का किरदार निभाती हुई नजर आती है। टीवी शोज में दिखाया जाता है कि वह बहुत ही आज्ञाकारी होती है और सभी रीति रिवाज को मानने वाली भी होती हैं। लेकिन आज हम आपको टीवी की उन हसीनों के बारे में बताने वाले हैं जो रियल लाइफ में भी काफी संस्कारी हैं।
 
Shraddha Arya To Divyanka Tripathi These Tv Actresses Are Followed Their Culture In Real Life
1/5

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उनका खूबसूरत अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आता है। वह अपना ससुराल और मायका दोनों ही संभालती है। वह सिर्फ सीरियल्स में ही नहीं रियल लाइफ में भी एक संस्कारी बहू और एक संस्कारी बेटी है।
Shraddha Arya To Divyanka Tripathi These Tv Actresses Are Followed Their Culture In Real Life
2/5

रुबीना दिलैक टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस है और इस समय वह भले ही एक्टिंग में नजर ना आ रही हो। लेकिन उनका पॉडकास्ट काफी चर्चा में रहता है। वैसे उन्होंने छोटी बहू के किरदार से हर किसी को इंप्रेस किया था। लेकिन रियल लाइफ में भी उनकी ऐसी ही इमेज है और वह सब के लिए दिल खोल कर रखती हैं।
Shraddha Arya To Divyanka Tripathi These Tv Actresses Are Followed Their Culture In Real Life
3/5

दीपिका सिंह का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है जिन्होंने संध्या बिंदनी का किरदार निभा कर हर तरफ अपनी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है की रियल लाइफ में भी दीपिका सिंह काफी संस्कारी है और ससुराल के सभी रीति रिवाज फॉलो करती हैं।
Shraddha Arya To Divyanka Tripathi These Tv Actresses Are Followed Their Culture In Real Life
4/5

देवोलना भट्टाचार्जी टीवी की गोपी बहू बनकर हर दिल पर राज कर चुकी है और आपको बता दें की शादी के बावजूद भी वह अपने कल्चर को नहीं भूली है। वह अपने हर एक रीति रिवाज को फॉलो करती हैं। साथी पति शाहनवाज के धर्म की भी परवाह करती हैं।
Shraddha Arya To Divyanka Tripathi These Tv Actresses Are Followed Their Culture In Real Life
5/5

श्रद्धा आर्या ने भी टीवी की सुशील बहू का किरदार निभाया है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले रियल लाइफ में उनके दो जुड़वा बच्चे भी हुए हैं। वह अपने घर के संस्कारों को बहुत ज्यादा तवज्जो देती हैं और हर एक पूजा में भाग लेती हैं।
X
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+