bredcrumb

पिता की उम्र के एक्टर्स संग पर्दे पर इश्क़ फरमा चुकी हैं टीवी की ये हसीनाएं, एक की तो अफेयर की हो रही चर्चा

By Kanchan
| Published: Monday, March 31, 2025, 13:46 [IST]
फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि सितारे अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के उन हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने पिता की उम्र के एक्टर्स के साथ में पर्दे पर इश्क फरमाया।
 
Sumbul Touqeer Khan To Shivangi Joshi These Tv Actresses Romanced Onscreen With Father Aged Actors
1/5

नेहा पेंडसे टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उनको 'भाभी जी घर पर है' सीरियल में देखा गया था। इस शो में उनको आसिफ शेख के साथ में देखा गया था। अगर दोनों की उम्र के बारे में बात करें तो नेहा की उम्र 40 साल की है। हालांकि आसिफ शेख की उम्र 60 साल की है। दोनों की उम्र में तकरीबन 20 साल का अंतर है।
Sumbul Touqeer Khan To Shivangi Joshi These Tv Actresses Romanced Onscreen With Father Aged Actors
2/5

निहारिका चौकसी भी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 19 साल की उम्र में वह 48 साल के एक्टर शरद केलकर के साथ में सीरियल 'तुमसे तुम तक' में ऑन स्क्रीन रोमांस करने को तैयार है।
Sumbul Touqeer Khan To Shivangi Joshi These Tv Actresses Romanced Onscreen With Father Aged Actors
3/5

शिवांगी जोशी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने 'बरसातें' सीरियल के दौरान कुशाल टंडन के साथ में जमकर रोमांस किया था। दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर है। खबर है कि दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Sumbul Touqeer Khan To Shivangi Joshi These Tv Actresses Romanced Onscreen With Father Aged Actors
4/5

समृद्धि शुक्ला को इस समय 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अभिरा के रोल में देखा जा रहा है। इस शो में वह अपने से 12 साल बड़े एक्टर रोहित पुरोहित के साथ में ऑन स्क्रीन रोमांस करती हुई नजर आ रही है।
Sumbul Touqeer Khan To Shivangi Joshi These Tv Actresses Romanced Onscreen With Father Aged Actors
5/5

सुंबुल तौकीर खान टेलीविजन की एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है और 'इमली' सीरियल से उनको काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई। शो में फहमान खान के साथ उनको ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए देखा गया। जो उनसे उम्र में 13 साल बड़े हैं।
X