bredcrumb

आमिर-काजोल की फ़िल्म को किया रिजेक्ट, टीवी की इस हसीना को हुआ पछतावा? बोलीं- फर्क नहीं पड़ता.

By Kanchan
| Published: Saturday, September 7, 2024, 17:26 [IST]

सनाया ईरानी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि आमिर खान और काजोल की फना फिल्म को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।

इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल से मशहूर हुई एक्ट्रेस सनाया ईरानी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है
1/7

इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल से मशहूर हुई एक्ट्रेस सनाया ईरानी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि उन्हें फिल्मों में मौका मिला था। लेकिन यह मौका उन्होंने छोड़ दिया।
Hautterfly के साथ इंटरव्यू के दौरान सनाया ईरानी ने बात करते हुए बताया कि यशराज फिल्म्स की तरफ से उनको काजोल और आमिर खान की फिल्म फना के लिए ऑफर आया था
2/7

Hautterfly के साथ इंटरव्यू के दौरान सनाया ईरानी ने बात करते हुए बताया कि यशराज फिल्म्स की तरफ से उनको काजोल और आमिर खान की फिल्म फना के लिए ऑफर आया था।
सनाया ईरानी ने इस पर बात करते हुए कहा कि
3/7

सनाया ईरानी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "यशराज की कि मुझे कॉल आई थी और उन्होंने मुझे आमिर और काजोल की फिल्म में एक दोस्त का किरदार निभाने के लिए कहा था।"
अभिनेत्री ने बताया कि
4/7

अभिनेत्री ने बताया कि "मैंने उन्हें कहा कि नहीं मैं सिर्फ लीड किरदार ही करूंगी। लेकिन फिर उनका मेरे पास में दोबारा कॉल आया था और कहा कि फिल्म बड़ी है। दोस्त का रोल भी बहुत जरूरी है।"
सनाया ईरानी आगे कहती है कि
5/7

सनाया ईरानी आगे कहती है कि "मैं आमिर खान और काजोल की बहुत बड़ी फैन हूं तो मैंने सोचा कि कर लेती हूं। लेकिन फिर मैं फिल्म की फर्स्ट रीडिंग सेशन मिस कर दी थी और वह जुहू में होने वाली थी।"
अभिनेत्री बताती है कि
6/7

अभिनेत्री बताती है कि "मैं साउथ मुंबई में रहा करती थी और मुझे मेकर्स की कॉल भी आई थी। लेकिन मैंने उन्हें कहा कि मैं सो रही थी और मैं रीडिंग सेशन में नहीं आ पाऊंगी। मैंने ऐसा कहकर उनका कॉल काट दिया।"
सनाया ईरानी ने बताया कि
7/7

सनाया ईरानी ने बताया कि "मुझे इस बात का बहुत अफसोस नहीं है और बाद में मुझे पता चला कि जिन्होंने मुझे कॉल किया था उन्होंने फोन को स्पीकर पर रखा हुआ था। कुणाल कोहली मेरे बहाने से काफी ज्यादा अपसेट हो गए थे।"
X